शिक्षा

Exam Guide: Govt Jobs में पूछे जाते हैं ये प्रश्न, जानिए इनके उत्तर

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Sep 03, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य के नादौन पुलिस थाने को देश और राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का दर्जा दिया गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) उत्तर प्रदेश
(द) हिमाचल प्रदेश

प्रश्न (2) - गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में अगले पांच-सात साल में कितने हजार करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की है?
(अ) 35000 हजार करोड़ रुपए
(ब) 45000 हजार करोड़ रुपए
(स) 75000 हजार करोड़ रुपए
(द) 55000 हजार करोड़ रुपए

प्रश्न (3) - संयुक्त अरब अमीरात ने किस देश के साथ हाल ही एक ‘ओपन स्काई समझौता’ करने की इच्छा व्यक्त की?
(अ) भारत
(ब) रूस
(स) चीन
(द) पाकिस्तान

प्रश्न (4) - किस बैंक ने हाल ही जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए बजाज अलियांज के साथ समझौता किया है?
(अ) देना बैंक
(ब) करूर वैश्य बैंक
(स) एक्सिस बैंक
(द) पंजाब नेशनल बैंक

प्रश्न (5) - कुम्भलगढ दुर्ग के प्रमुख शिल्पी कौन थे?
(अ) केशवदत्त
(ब) मण्डन
(स) चित्तवन
(द) हेमचन्द

प्रश्न (6) - हवेली संगीत शैली निम्न में से किसकी विशेष देन है?
(अ) जैसलमेर
(ब) पुष्कर
(स) नाथद्वारा
(द) जयपुर

प्रश्न (7) - महाराजा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी थे-
(अ) हरिहर सिंह नलवा
(ब) खडक़ सिंह
(स) शेरसिंह
(द) नौनिहाल सिंह

प्रश्न (8) - ‘बीजक’ का रचयिता कौन है?
(अ) सूरदास
(ब) कबीर
(स) रविदास
(द) पीपाजी

प्रश्न (9) - प्रिवेंटिव डेटेंशन के अंतर्गत एक व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए बंदी बनाकर रखा जा सकता है-
(अ) तीन माह तक
(ब) एक माह तक
(स) छह माह तक
(द) नौ माह तक

प्रश्न (10) - फलों में मधुर/मीठा स्वाद किसके कारण होता है?
(अ) लैक्टोज
(ब) फ्रक्टोज
(स) माल्टोज
(द) रिबोज

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी
Published on:
03 Sept 2020 01:00 pm
Also Read
View All