शिक्षा

Kavya Maran: क्रिकेट के लिए जुनून, करोड़ों की मालकिन…आखिर कौन हैं काव्या, इस विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई

Kavya Maran Educational Qualification: काव्या की क्रिकेट में गहरी रुचि है। टीम के लिए खिलाड़ियों की चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है। साथ ही उन्हें घूमने- फिरने और संगीत सुनने का शौक है।

2 min read

Kavya Maran Educational Qualification: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की हार से काव्या मारन (Kavya Marn) काफी दुखी हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान आपने कई बार काव्या मारन को देखा होगा। काव्या क्रिकेट लवर के साथ साथ अच्छी स्कॉलर भी हैं। आइए, जानते हैं काव्या मारन ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है।

आईपीएल सीजन 2024 के लगभग सभी मैचों में काव्या मारन मौजूद रहीं। इंटरनेट पर हर तरफ फैले वीडियो (Kavya Maran Viral Video) के कारण उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। क्रिकेट के दीवाने उन्हें SRH की मालकिन के तौर पर जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के अलावा वह सन ग्रुप (Sun Group) के विदेश में फैले कारोबार को भी देखती हैं। 

काव्या मारन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई (Kavya Maran Educational Qualification) 

काव्या मारन का जन्म 1991 में चेन्नई में हुआ था। साल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के CEO के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज (Stella Maris College) से कॉमर्स की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उनके पास एमबीए की डिग्री भी है। काव्या ने न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के Stern School Of Business से एमबीए किया है। 

काव्या को क्रिकेट और संगीत का है शौक (Who Is Kavya Maran) 

काव्या की क्रिकेट में गहरी रुचि है। टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है। साथ ही उन्हें घूमने- फिरने और संगीत सुनने का शौक है। उच्च शिक्षा और इन शौक के साथ ही उनकी नेट वर्थ (Kavya Maran Net Worth) भी कमाल की है। बता दें, 32 साल की इंटरनेट सेंसेशन की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपये)। वो भारत की सबसे रईस महिला में से एक हैं।

Updated on:
27 May 2024 04:08 pm
Published on:
27 May 2024 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर