शिक्षा

MP Assembly election 2018 : 4 दर्जन से ज्यादा नेता अंगूठा छाप

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे करीब चार दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अशिक्षित हैं।

less than 1 minute read
Nov 26, 2018
mahamukabla-2018

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे करीब चार दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अशिक्षित हैं। वहीं तीन दर्जन ने अपने शपथ पत्रों में अपनी उम्र ही जाहिर नहीं की है। इलेक्शन वॉच और ऐसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स ने सोमवार को इस बारे में आंकड़े जारी करते हुए ये जानकारी दी। संस्था ने दो हजार 716 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का अध्ययन करते हुए बताया है कि 155 उम्मीदवरों ने खुद को साक्षर और 54 ने अशिक्षित बताया है।

करीब 40 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक पढ़े हैं और लगभग 50 फीसदी 12वीं से कम शिक्षित हैं। 16 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में अपनी शिक्षा की जानकारी ही नहीं दी है। वहीं 21 डॉक्टरेट प्राप्त हैं। कुल उम्मीदवारों में से एक हजार 65 की उम्र 40 वर्ष से कम है, जो उम्मीदवारों की संख्या का 39 प्रतिशत है। लगभग 49 फीसदी यानी एक हजार 344 की आयु 41 से 60 वर्ष के बीच है। 61 से 80 वर्ष की आयु के 271 (10 प्रतिशत) उम्मीदवार हैं। वहीं 35 ने शपथ पत्र में अपनी आयु का उल्लेख ही नहीं किया है।

Published on:
26 Nov 2018 05:21 pm
Also Read
View All