शिक्षा

NEET डेटा लीक : राहुल गांधी ने सीबीएसई अध्यक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कथित तौर पर नीट (NEET) 2018 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के निजी डेटा के बड़े स्तर पर लीक होने के...
less than 1 minute read
Jul 24, 2018
Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कथित तौर पर नीट (NEET) 2018 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के निजी डेटा के बड़े स्तर पर लीक होने के मामले की जांच की मांग की। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अध्यक्ष अनीता करवाल को लिखे एक पत्र में राहुल गांधी ने उन मीडिया रपट का जिक्र किया है, जिसमें राष्ट्रीय योग्यता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल हुए 2,00,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के डेटा लीक किए जाने का जिक्र है।
Published on:
24 Jul 2018 03:25 pm