NEET UG Cut Off: नीट यूजी परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज MBBS कोर्स में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी करेगा। देखें पिछले साल का कटऑफ-
NEET UG Cut Off: नीट यूजी परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज MBBS कोर्स में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी करेगा। अगर आप भी MBBS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि इसके लिए नीट यूजी परीक्षा में कितना अंक हासिल करना होगा। आइए, जानते हैं-
नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। लगभग 500 शहरों में 5,453 केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस साल करीब 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने NEET UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं अब इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
| कैटेगरी | कटऑफ पर्सेंटाइल | क्वालिफाइंग मार्क्स |
| जनरल | 50th | 720–162 |
| जनरल-पीएच | 45th | 161–144 |
| SC/ST/OBC | 40th | 161–127 |
| SC/OBC-PH | 40th | 143–127 |
| ST-PH | 40th | 142–127 |
2025 की कट-ऑफ भी 2024 की कट-ऑफ के जैसा रहने की संभावनाएं हैं। MBBS कोर्स के लिए पसंदीदा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए, छात्रों को उस विशेष कॉलेज के लिए आवश्यक कट ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, भारत के प्रत्येक राज्य में एमबीबीएस प्रवेश के लिए अपने स्वयं के NEET कट-ऑफ अंक हो सकते हैं, जो अक्सर अखिल भारतीय कट-ऑफ से भिन्न होते हैं।