शिक्षा

NEET UG Results 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से देखें परिणाम

NEET UG Results: जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2025
NEET UG Results 2025

NEET UG Results 2025: National Testing Agency (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम 14 जून को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी स्कोर कार्ड भेजे जा रहे हैं। इस साल हनुमानगढ़ (राजस्थान) के महेश केसवानी ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है, वहीं इंदौर (मध्यप्रदेश) के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान मिला है।

NEET UG Results: फाइनल आंसर की में हुए बदलाव

रिजल्ट से पहले NTA ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी की थी। इस बार कुछ सवालों के एक से अधिक उत्तर सही माने गए हैं। जिन छात्रों ने इन सवालों में किसी भी सही उत्तर को चुना है, उन्हें अंक दिए गए हैं।

बुकलेट 45: प्रश्न संख्या 40 में पहले केवल ऑप्शन 2 सही था, अब ऑप्शन 1 और 2 दोनों को सही माना गया है।
बुकलेट 46: प्रश्न 14 का सही उत्तर पहले 1 था, अब 1 और 4 दोनों को मान्यता दी गई है।
बुकलेट 47: प्रश्न 20 का उत्तर पहले 3 था, अब 2 और 3 दोनों विकल्प सही माने गए हैं।
बुकलेट 48: प्रश्न 15 का उत्तर पहले 4 था, अब 3 और 4 दोनों को सही घोषित किया गया है।


NEET UG Results 2025: परीक्षा विवरण

NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा मेडिकल और डेंटल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Updated on:
14 Jun 2025 01:40 pm
Published on:
14 Jun 2025 01:18 pm
Also Read
View All
School Assembly News Headlines, Dec 11 2025: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री से की मुलाकात, जापान में भूकंप का खतरा, जान लें देश की जरुरी खबरें

यूट्यूब के CEO Neal Mohan बने TIME के ‘CEO ऑफ द ईयर’, जानिए कितने पढ़े-लिखें है दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म के कर्ता-धर्ता

IndiGo CEO Salary: कभी लोडिंग का काम करते थे पीटर एल्बर्स, आज करोड़ों में है सैलरी, एजुकेशन जानकर उड़ जाएंगे होश

महिलाओं के लिए भारत सरकार के साथ काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रूपये, खाना-रहना भी फ्री

CBSE Class 10 Exam Pattern Change: सीबीएसई कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया नया पैटर्न, जान लिजिए कौन से बड़े बदलाव होंगे?

अगली खबर