शिक्षा

वो कौन-सा कोर्स है जिसे वित्त मंत्री ने करने की दी सलाह, ऑफिस वर्कलोड से परेशान लोगों के लिए है जरूरी

Nirmala Sitharaman On Stress Management Course: चेन्नई में एक निजी मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय में स्ट्रेस मैनेजमेंट का विषय पढ़ाने की बात कही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 8:49 AM IST
Stress Management

Nirmala Sitharaman On Stress Management Course: चेन्नई में एक निजी मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय में स्ट्रेस मैनेजमेंट का विषय पढ़ाने की बात कही है। निर्मला सीतारमण ने ये बात ऐसे समय में कही है जब देश की एक नामी अकाउंट कंपनी में काम करने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (Woman CA Death) की वर्कलोड से जान चली गई। मौत के बाद लड़की की मां ने ऑफिस पर कई आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कंपनी के काम के माहौल की जांच कराने की बात कही है।

कॉलेज में तनाव प्रबंधन की दी जाए शिक्षा (Stress Management Course)

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारी का जिक्र करते हुए निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि हमारे बच्चे शिक्षा के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय जाते हैं और वहां से निखकर निकलते हैं। लेकिन शिक्षण संस्थान और परिवार का ये दायित्व बनता है कि वे अपने बच्चों को तनाव प्रबंधन भी सिखाए। इससे छात्रों में पढ़ाई या नौकरी से जुड़े तनाव को झेलने की शक्ति आएगी।

क्या है पूरा मामला? (Woman CA Death)

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अर्नेस्ट एंड यंग नाम की अकाउंट कंपनी में काम करने वाली एक युवा सीए अन्ना की मौत हो गई। अन्ना की मां ने ईवाई इंडिया के अध्यक्ष राजीव मुमानी पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक नई कर्मचारी के तौर पर उनकी बेटी पर काम का बोझ अधिक था। इसने उसे शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। 

Updated on:
25 Sep 2024, 8:49 AM IST
Published on: