
Today School Assembly Headlines: इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबर दिए गए हैं। जिसे स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने और स्कूल में बताने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबर शामिल है।
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' पर खूब मचा बवाल
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' पर संसद में बहस की गई। जिस दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी ने एक दूसरे पर खूब कटाक्ष किये।
उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
IMD यानी India Meteorological Department ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
इंडिगो मामले में लेंगे सख्त एक्शन-मंत्री
इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया कि इस मामले को हम हल्के में नहीं ले रहे हैं। संबंधित लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
थाईलैंड ने कंबोडिया पर कर दिया हमला
थाइलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध की स्थिति बन गई है। थाईलैंड ने सोमवार को कंबोडिया से लगती विवादित सीमा पर हवाई हमले शुरू कर दिए।