शिक्षा

UGC NET 2024 : परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय को जोड़ा गया, जान लें पूरा सिलेबस

UGC NET 2024 : UGC ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बात को लेकर जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि आयुर्वेद जीवविज्ञान अब UGC NET...

2 min read

UGC NET 2024 : University Grants Commission (UGC) ने दिसंबर 2024 सत्र से शुरू होने वाली National Eligibility Test (NET) में एक नया विषय को जोड़ा गया है। इस परीक्षा में आयुर्वेद जीवविज्ञान को एक विषय के रूप में शामिल किया है। UGC NET December 2024 परीक्षा में उम्मीदवार इस विषय के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले भी एक विषय को जोड़ा गया था। आपदा प्रबंधन विषय को इससे पहले जोड़ा गया था।

UGC NET 2024 : आयुर्वेद बायोलॉजी का सिलेबस


शरीर रचना और क्रिया
आयुर्वेद का इतिहास और विकास
आयुर्वेद का दर्शन और मूल सिद्धांत
पदार्थ विज्ञान और द्रव्य विज्ञान
रस शास्त्र, भेषज्य कल्पना और आयुर्वेदिक फार्माकोपिया
जैव विविधता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य, आईपीआर और उद्यमिता
रोग जीवविज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान और प्रतिरक्षा विज्ञान
फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और नैनोटेक्नोलॉजी सभी समाचार
आनुवंशिकी, आयुर्जनोमिक्स, कोशिका और आणविक जीवविज्ञान

UGC NET December 2024 : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी


UGC ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बात को लेकर जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि आयुर्वेद जीवविज्ञान अब UGC NET परीक्षा में एक विषय के रूप में जोड़ा गया है। UGC NET December 2024 परीक्षा में उम्मीदवार इस विषय का चुनाव कर सकते हैं। इस फैसले से ज्ञान और आयुर्वेद के प्राचीन विज्ञान को बढ़ावा मिलेगा।

UGC NET 2024 Exam Date : अभी तक आवेदन प्रक्रिया नहीं हुई है शुरू


UGC NET के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार NTA यानी National Testing Agency (NTA) की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं। वैसे अभी तक UGC NET December 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। परीक्षा के तारीखों की भी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Updated on:
09 Nov 2024 02:52 pm
Published on:
07 Nov 2024 09:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर