UP Home Guard Bharti: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी के बेहतरीन अवसर सामने ला रही है। राज्य में होमगार्ड के लगभग 44,000 पदों के लिए सरकार जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इस भर्ती को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा की जा सकती है। भर्ती की घोषणा होने पर हजारों युवाओं को इस भर्ती के माध्यम से रोजगार मिलेगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू हो सकती है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इन तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार ही होमगार्ड भर्ती के लिए चयनित हो सकते हैं।
अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। लेकिन पिछली भारतियों के आधार पर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 में अभ्यर्थियों से चार प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जिसमें General Knowledge, General Hindi, Numerical & Mental Ability, and Intellectual Ability/IQ/Reasoning शामिल है।
कुल प्रश्नों की संख्या: 150
कुल अंक: 300 अंक
परीक्षा की अवधि: 150 मिनट
प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) की जाएगी।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समयावधि |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | — | — | — |
| सामान्य हिंदी | — | — | — |
| संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता | — | — | — |
| बौद्धिक क्षमता / आईक्यू / तर्कशक्ति | — | — | — |
| कुल | 150 | 300 | 150 मिनट |