मनोरंजन

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस में कार्तिक आर्यन और यामी गौतम ने मारी बाजी

72nd National Film Awards Winners List: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की।
2 min read
Jul 18, 2026
72nd National Film Awards Winners List
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा (सोर्स: पत्रिका)

72nd National Film Awards Winners List Update: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नाम घोषित किए। इस समारोह का लाइव प्रसारण PIB इंडिया के यूट्यूब चैनल पर किया गया। इस बार कई बेहतरीन फिल्मों, किताबों और फिल्म क्रिटिक्स (समीक्षकों) को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया।

फिल्म लेखन और पुस्तकों को मिला सम्मान

पुरस्कारों की घोषणा के दौरान जूरी ने बताया कि फिल्म लेखन और सिनेमा पर आधारित पुस्तकों की कई भाषाओं में 24 एंट्रियां मिली थीं। कड़ी समीक्षा के बाद हिंदी के वरिष्ठ फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। जूरी ने उनकी गहरी रिसर्च, भारतीय सिनेमा की समझ और फिल्मों के सामाजिक व कलात्मक पक्ष पर लिखने की शैली की सराहना की।

वहीं, नादिरुवुडे निम्मा कागी को सिनेमा पर सिनेमा पर बेस्ट बुक का अवॉर्ड का पुरस्कार मिला। जूरी का कहना है कि इस पुस्तक ने सिनेमा को नए नजरिए से समझाने का महत्वपूर्ण काम किया है।

नॉन-फीचर फिल्मों में चमकीं ये फिल्में, दो हफ्ते देरी से हुए पुरस्कार

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में इस साल 24 भाषाओं की 161 डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और एनिमेशन फिल्मों का मूल्यांकन किया गया। जूरी ने बताया कि सभी फिल्मों में शानदार प्रतिभा देखने को मिली, जिससे विजेताओं का चयन आसान नहीं था।

इस श्रेणी में 'Chola Dora aur Sui' (हिंदी) और 'Bhadra-Kali Natakam' (मलयालम) को स्पेशल जूरी मेंशन से सम्मानित किया गया। दोनों फिल्मों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया।

बता दें इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा तय समय से करीब दो सप्ताह देर से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूरी को अंतिम निर्णय लेने और सभी पर विस्तार से विचार करने में अतिरिक्त समय लगा। इसके अलावा कुछ जूरी सदस्यों के व्यस्त कार्यक्रम भी देरी का कारण बने।

यहां देखे- 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट

कैटेगरीविजेता / फिल्म
बेस्ट फीचर फिल्मआर्टिकल 370
बेस्ट डायरेक्टरआनंद एल राय (एकता का प्रतीक)
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) / ममूटी (ब्रह्मयुगम)
बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)यामी गौतम (आर्टिकल 370)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरसंजय मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसघोषित नहीं
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्टघोषित नहीं
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटरबांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट डायलॉग राइटरवेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफीएडमॉड (लाइफ इन लूम)
बेस्ट एडिटिंगमानविर जसरोइतिया
बेस्ट साउंड डिजाइनभूल भुलैया 3
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइननितिन चौधरी (कल्कि 2898 AD)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनदीपाली नूर (पुष्पा 2)
बेस्ट मेकअपपी. रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शनशाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोरघोषित नहीं
बेस्ट लिरिक्समनोज मुंतशिरजाने दो
बेस्ट कोरियोग्राफीविजय गांगुलीआज की रात (स्त्री 2)
स्टंट कोरियोग्राफीघोषित नहीं
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरअभय जोधपुरकर (मराठी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगरवैकोम विजयलक्ष्मी (मलयालम)
बेस्ट फिल्म क्रिटिकसंजीव श्रीवास्तव
बेस्ट डॉक्यूमेंट्रीराम-नामी (हिंदी)
बेस्ट आर्ट एवं कल्चर फिल्ममैं निदा (हिंदी)
बेस्ट ऐतिहासिक फिल्मकाकोरी (हिंदी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टररवि राज मुर्मू
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्मभंगार (मराठी-इंग्लिश)
स्पेशल जूरी मेंशनचोला डोरा और सुई (हिंदी), भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
बेस्ट शॉर्ट फिल्महमसफर (मराठी)

बेस्ट रीजनल फिल्म अवॉर्ड्स

भाषाविजेता फिल्म
तेलुगूकमेटी कुल्लु
तमिलरायन
मराठीमुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
ओड़ियालहरी
मलयालमफेमिनिची फातिमा
कन्नड़मिथिया
हिंदीश्रीकांत
गुजरातीमारान
गढ़वालीढोली
बंगालीचलचित्र एखोन
असमियाजुईफूल
मणिपुरीसुनिता
Updated on:
18 Jul 2026 06:46 pm
Published on:
18 Jul 2026 06:28 pm