मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा का ‘डांसिंग शो’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या का एक डासिंग वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में नव्या रणबीर कपूर के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड पर डांस करती हुई नजर आ रही है। नव्या नंदा के इस वीडियो में आवाज आ रही है 'नव्या का प्राइवेट शो'।
2 min read
• •
May 10, 2017
Feature image

बॉलीवुड में स्टार्स ही नहीं स्टार किड्स भी हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते है। सेलिब्रिटीज के ये बच्चे अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते है। कभी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक्टिंग वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने डांस से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला देती है। ऐसे में अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या का एक डासिंग वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बिग बी की नातिन नव्या हमेशा अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार उनका एक प्राइवेट डांस वायरल हो रहा है। वीडियो में नव्या रणबीर कपूर के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड पर डांस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि यह डांस सिर्फ मस्ती के लिए करती नजर आ रही है जिसे देखकर आपको हंसी जरुर आ जाएगी। ये वीडियो नव्या नंदा के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो कि वेरिफाइड अकाउंट नहीं है। इससे पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का वीडियो भी इंस्टाग्राम से नॉन-वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर दोस्तों के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही थी।

नव्या नंदा के इस वीडियो में आवाज आ रही है 'नव्या का प्राइवेट शो'। अमिताभ बच्चन की बेटी नव्या भले ही एक्टिंग से दूर हो लेकिन उनकी बेटी नव्या बच्चन परिवार की तरह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। खबरों की मानें तो नव्या भी अपने नाना अमिताभ बच्चन, नानी जया बच्चन, मामा अभिषेक और मामी ऐश्वर्या बच्चन की तरह एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती है। फिलहाल तो अमिताभ की नातिन नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Published on:
10 May 2017 12:21 pm
Also Read
View All
‘2 लड़के उतरे और गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी! टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालो पर चश्मदीद का खुलासा, बताया किसे लगी गोली

फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं

ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?