मनोरंजन

‘भूखे-नंगे लोग मुझ पर लटक नहीं सकते’, कंगना रनौत के बयान से मचा बवाल, सेलेब्स को सुनाई खरी-खरी

Kangana Ranaut statement: कंगना रनौत ने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद समेत अपने आलोचकों पर पलटवार किया।
2 min read
Aug 24, 2026
Kangana Ranaut statement
कंगना रनौत का बयान (सोर्स: instagram-kangannaranauut/ANI)

Kangana Ranaut controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। कंगना ने उन सेलेब्रिटीज पर खुलकर पलटवार किया है, जो पहले उनके बारे में टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद का नाम लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने उनकी कामयाबी का एक फीसदी भी हासिल नहीं किया, उनकी सलाह वो नहीं सुनेंगी। कंगना ने इस दौरान बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा।

'मेरी कामयाबी का 1% भी हासिल नहीं किया तो ज्ञान नहीं सुनूंगी'

IANS से बातचीत के दौरान कंगना ने अपने खिलाफ दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को हर दिन देखती हैं, जो उनके बारे में अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। कंगना ने आशुतोष राणा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उनके लिए 'कुत्ते की तरह भौंकने' जैसी टिप्पणी की थी। वहीं, सोनू सूद को लेकर उन्होंने कहा कि एक्टर ने उन्हें 'बिहेव करना सीखने' की सलाह दी थी।

कंगना ने राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेते हुए भी उनके पुराने कमेंट्स का जिक्र किया। उनका आरोप है कि राखी ने उनके कैरेक्टर को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं, जबकि तापसी उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड को लेकर टिप्पणी करती रही हैं।

तापसी, राखी और सोनू सूद पर साधा निशाना

कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने जिंदगी में उनकी सफलता का एक फीसदी भी हासिल नहीं किया है, तो वो उस व्यक्ति की सलाह नहीं सुनेंगी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ ऐसे लोगों की बात सुनेंगी, जिन्हें वह खुद से ज्यादा सफल मानती हैं। कंगना ने इसी दौरान कहा, 'ये भूखे-नंगे लोग मुझ पर लटक नहीं सकते।'

कंगना के इस बयान के बाद उनके कमेंट्स एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इस बातचीत में जिन सेलेब्रिटीज का उन्होंने नाम लिया, उनकी ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।

बाबा रामदेव पर भी कंगना का हमला

कंगना ने इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने उन पर हदें पार करने का आरोप लगाया। बता दें, कंगना इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और अपने आलोचकों पर बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया देती रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपने आलोचकों को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।

कंगना के बयान ने फिर बढ़ाई चर्चा

कंगना रनौत फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। अपने बयानों को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद समेत कई सेलेब्रिटीज के पुराने कमेंट्स का जिक्र करते हुए कंगना के इस पलटवार ने एक बार फिर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा छेड़ दी है।

Updated on:
24 Aug 2026 07:26 pm
Published on:
24 Aug 2026 07:26 pm