मनोरंजन

वरुण धवन को ‘वन्य जीवों’ से हुआ प्यार, कहा- “अपने प्रिय लोगों की तरह ही हमें उनके प्रति भी दयालुता दिखानी चाहिए”

वरुण धवन का कहना है कि भविष्य में वह वन्य जीवों और पेड़ पौधों की अहमियत समझेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। वरुण ने कहा, ''मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने अपनी जिंदगी के 30 वर्षों तक अपने साथ रहने वाले अन्य जीवों की कभी परवाह नहीं की,लेकिन मैं आज से ही इसकी शुरुआत करना चाहता हूं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2017, 11:14 AM IST
Feature image

अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्हें यह सोचकर बुरा महसूस होता है कि अपनी जिंदगी के 30 साल उन्होनें अन्य जीवों की अहमियत नहीं समझी। उन्होंने साथ ही कहा कि भविष्य में वह वन्य जीवों और पेड़ पौधों की अहमियत समझेंगे और उनकी देखभाल करेंगे।

वरुण ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने अपनी जिंदगी के 30 वर्षों तक अपने साथ रहने वाले अन्य जीवों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन मैं आज से ही इसकी शुरुआत करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, ''इसकी शुरुआत करना आसान है, अपने प्रिय लोगों की तरह ही हमें उनके प्रति भी दयालुता दिखानी चाहिए। मैं ऐसा करूंगा, आप भी करें।"

अभिनेता ने कहा, ''यह जरूरी है कि हम पृथ्वी पर अपने साथ रहने वाले जीवों और पेड़-पौधों की परवाह करें।"

उन्होंने कहा, ''वर्षों से मनुष्य जानवरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है। अपने व्यावसायिक फायदे के लिए हमने हजारों पेड़ों को काट डाला। पशुओं के साथ क्रूरता बंद कीजिए।"

अभिनेता इस समय फिल्म 'जुड़वा-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वरुण धवन फिल्म निर्देशक करण जौहर और अभिनेता सैफ अली खान के साथ अगले महीने न्यूयार्क में होने वाले 18वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्डस् की मेजबानी भी करेंगे।

Published on: