Vikas Kush Sharma Takes Dig On Munawar Faruqui: स्टैंडअप कॉमेडियन विकास कुश शर्मा हाल ही में जयपुर अपने शो हल्की हल्की फटी के लिए पहुंचे। शो के दौरान उन्होंने मुनव्वर फारूकी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसपर अब काफी चर्चा हो रही है।
Vikas Kush Sharma Takes Dig On Munawar Faruqui: स्टैंडअप कॉमेडियन विकास कुश शर्मा हाल ही में राजस्थान दौरे पर हैं। अपने कॉमेडी शो 'हल्की-हल्की फटी' के सिलसिले में वो जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में मौजूद रहे। बीते शनिवार यानी 11 अप्रैल को वो जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शकों को अपने ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग से काफी हंसाया। इसी दौरान उन्होंने कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है।
दरअसल शो के दौरान विकास खुद की लिखी हुई शायरी सुना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरी ही लिखी हुई शायरी है। मेरी शायरी की सबसे खास बात यही है कि मैं अपनी शायरी खुद ही लिखता हूं। नहीं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों की लिखी हुई शायरी को अपना बताकर बिग बॉस चले जाते हैं।
विकास का ये तंज सीधा 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी के ऊपर था। मुनव्वर शो के दौरान काफी शेरो-शायरी करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि उस दौरान मुनव्वर की निजी जिंदगी को शो में पूरी तरह से खींच लिया गया था जिसपर काफी बवाल हुआ था।
इसी शो के दौरान विकास ने ये भी स्वीकार किया कि अब तक उन्हें भी बिग बॉस करने के लिए ऑफर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने जाना ठीक नहीं समझा इसलिए मेकर्स को उन्होंने मना कर दिया। इसके अलावा शो के दौरान विकास ने अपने मस्तमौला अंदाज से लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया।
अपने अब तक के करियर को लेकर विकास कुश शर्मा ने पत्रिका से बातचीत में बताया था- 'मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। मैंने अगस्त 2024 में स्टैंडअप की शुरुआत की थी। मैं कॉमेडियन के अलावा इंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर भी हूं। मेरे मल्टीपल स्टार्टअप्स हैं और स्टैंडअप कॉमेडी में मेरे डेब्यू शो में सबसे ज्यादा टिकट बिके थे।'
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोग मुझे काफी पसंद और एप्रिशिएट करते हैं। मैं कभी भी स्क्रिप्टिड कॉमेडी नहीं करता हूं। आजकल लगातार पोस्ट करना रिलेवेंट रहने के लिए काफी जरूरी है इसलिए मैं वही करता हूं। मुझे इसमें मजा भी आता है।'