Personal Finance

Buget 2020 में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 103 लाख करोड़ रुपये का ऐलान, हज़ारों लोगों को मिलेगा रोज़गार

लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए 103 लाख करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत में में जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण तेज़ी से शुरू किया जा सकेगा।  

2 min read
Feb 02, 2020
Government Has Started Infrastructure Pipeline

नई दिल्ली:बजट 2020 ( Budget 2020 ) शनिवार 1 फरवरी को पेश किया जा चुका है और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए साथ ही साथ लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए 103 लाख करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत में में जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण तेज़ी से शुरू किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश करने के दौरान 2020-21 में ट्रॉन्सपोर्टेशन इंफ्रा परियोजनाओं के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने का ऐलान किया है। देश में जितने भी हाईवे निर्माणाधीन हैं उनके काम में तेज़ी लाने का काम भी किया जाएगा साथ ही साथ ही एक लॉजिस्टिक पॉलिसी भी सरकार ले कर आएगी।

निर्मला सीतारणम ने कहा कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन ( national infrastructure pipeline - NIP ) के तहत 103 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। आपको बता दें कि इन ये परियोजनाओं पर अगले 5 सालों में 100 लाख करोड़ रुपए का इंफ्रा निवेश भी किया जाएगा।

budget 2020 0 : रुपयों लिए बाजार में खड़ी हुई सरकार, LIC और IDBI Bank की बेचेगी हिस्सेदारी

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा- प्रधानमंत्री ने अगले पांच सालों के दौरान इंफ्रा 100 लाख करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की थी। एनआईपी की शुरुआत 31 दिसंबर 2019 में हुई, जिसके तहत 103 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन नई परियोजनाओं में आवसीय, साफ पेयजल, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य, आधुनिक रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो बस, लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। सीतारमण ने कहा कि NIP से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और इससे बड़े स्तर पर रोजगार के नए मौके तैयार होंगे।

Also Read
View All