गोंडा

शौच जा रही थी लड़की, रास्ते में मिल गए तीन लड़के, कपड़े ठूसकर तीनों ने बारी-बारी..

शौच जा रही थी लड़की, रास्ते में मिल गए तीन लड़के, कपड़े ठूसकर तीनों ने बारी-बारी..

less than 1 minute read
Nov 23, 2018
rape
शौच जा रही थी लड़की, रास्ते में मिल गए तीन लड़के, कपड़े ठूसकर तीनों ने बारी-बारी..

गोण्डा. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए योगी सरकार की अनेकों योजनाओं के बाद भी प्रदेश में दुष्कर्म रुकने का नाम नहीं ले रही हैं । जिसका ताजा उदाहरण गोण्डा जिले में देखने को मिला जहां शौच के लिए निकली युवती के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया ।

जानिए पूरी घटना

मामला खोंडारे थाना क्षेत्र का है, जहां कक्षा 9 की पढ़ने वाली छात्रा शाम को अपने घर से शौच के लिए खेत गयी थी तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने छात्रा को अगवा कर लिया। छात्रा के मुताबकि अगवा करने के बाद मुंह में कपड़े ठूंस कर दूर लेकर चले गए, जहां दरिंदों ने बारी बारी कर रेप की वारदात को अंजाम दिया । हैवानों पर हवस इस कदर हावी था कि युवती के चीखने चिल्लाने और लाख बिनती के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ा और अपने हवस का शिकार बनाने के बाद छोड़कर चले गए जब लड़की को होश आया तो वह अपने घर पहुंची।


घटना की जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज तीनों दरिंदे गिरफ्तार

युवती जब अपने घर पहुंची तो खुद पर आपबीती घर वालों को बताया तो घर वाले ने बिना देरी किये हुए थाने पर शिकायत दर्ज कराई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और रेप पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । वहीं पुलिस अधीक्षक के सख्ती को पर खोंडारे थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Published on:
23 Nov 2018 09:19 am