गोंडा

Gonda News: गोण्डा से नेपाल भेजा गया गैर-बासमती चावल, किसानों और व्यापारियों के लिए खुला अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता

Gonda News: गोण्डा की नवीन गल्ला मंडी से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप रवाना की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर चावल भेजा। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत हुई इस पहल से किसानों और व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार, बेहतर मूल्य और नए कारोबारी अवसर मिलने की उम्मीद है।
2 min read
Aug 25, 2026
gonda
चावल की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती डीएम फोटो सोर्स सूचना विभाग

Gonda News: गोण्डा के किसानों और कृषि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। नवीन गल्ला मंडी, बहराइच रोड से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप रवाना की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर चावल की खेप को रवाना किया। इस पहल से जिले के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने की राह मजबूत हुई है। साथ ही किसानों और व्यापारियों को बेहतर बाजार और नए कारोबारी अवसर मिलने की उम्मीद है।

गोण्डा में कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत नवीन गल्ला मंडी गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप रवाना की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर चावल की खेप को नेपाल के लिए रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों और कृषि व्यापार से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को केवल स्थानीय बाजार तक सीमित रखने के बजाय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। इससे किसानों और व्यापारियों के लिए कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। कृषि उत्पादों की मांग बढ़ने पर किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और व्यापारियों से निर्यात के दौरान कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही निर्यात से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन करने पर जोर दिया।

ट्रक पर लदा चावल

नेपाल भेजा गया गैर-बासमती चावल

मंडी समिति के अधिकारियों के मुताबिक, नवीन गल्ला मंडी गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। जिले से कृषि उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचना स्थानीय कृषि व्यापार के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल की आपूर्ति शुरू होने से इस नीति को जिले में धरातल पर लागू करने की दिशा में नई गति मिलने की उम्मीद है।

किसानों और व्यापारियों को मिलेंगे नए अवसर

नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति बढ़ने से किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों और व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की इस पहल का स्वागत किया। उम्मीद है कि आने वाले समय में गोण्डा से अन्य कृषि उत्पादों को भी नेपाल और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

Updated on:
25 Aug 2026 08:43 pm
Published on:
25 Aug 2026 08:42 pm