गोंडा

जानिए : कब है सावन, क्या है पूजा विधि

हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार सावन का समय 28 जुलाई से 26 अगस्त तक रहेगा।
2 min read
Jul 24, 2018
sawan kab hai
जानिए : कब है सावन, क्या है पूजा विधि

गोंडा. अगर आप जानना चाहते हैं कि सावन कब है तो गोंडा निवासी पंडित राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार सावन का समय 28 जुलाई से 26 अगस्त तक रहेगा। इस माह में 5 सोमवार भी पड़ रहे हैं। इन 5 सोमवार को सभी महिलाएं भागवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। अविवाहित लड़कियां अपनी इच्छानुसार वर पाने के लिए सावन के 5 सोमवार का व्रत रखती हैं और भोलेनाथ को खुश करने के लिए पूरा प्रयास करती हैं।

ऐसे करें पूजा

सभी विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां भागवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 5 सोमवार का व्रत रखकर उनकी पूजा करें। सबसे पहले वह सुबह उठकर स्नान करें। जल लेकर भागवान शिव का अभिषेक करें। सावन के पांचों सोमवार को भागवान शिव को जल का अभिषेक करने के साथ वेलपत्र, धतूरा आदि समर्पित करें और पंचामृत का भोग लगाएं। ऐसा करने से विवाहित महिलाएं हर मनोकामना पूरी होती हैं और अविवाहित लड़कियों को मनचाहा वर मिलने का वरदान प्राप्त होता है।

30 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार

गोंडा निवासी पंडित राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि 30 तारीख को सावन का पहला सोमवार है। सभी महिलाएं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस दिन से व्रत रखना शुरू कर दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पहले सोमवार को व्रत रख रही हैं तो 5 सोमवार पूरे होने तक एक भी सोमवार बीच छूटने नहीं चाहिए। एगर ऐसा होता है तो आपकी सारी मनोकामनाएं अधूरी रह जाएंगी और इसके साथ ही भगवान शिव आपसे रूठ जाएंगे।

मनचाही संतान होने का मिलेगा वरदान

अगर इन 5 सोमवार का व्रत गर्भवती महिलाएं रखती है तो उनको मनचाही संतान होने का भी वरदान प्राप्त होता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सावन के 5 सोमवार का व्रत अवश्य रखना चाहिए जिससे वह भोलेनाथ को खुश कर मनचाही संतान पा सकती हैं।

Published on:
24 Jul 2018 03:58 pm