गोरखपुर

PHOTOS रैंप पर उतरने का मिला मौका तो गोरखपुर की लड़कियों-महिलाओं ने एेसे बिखेरे जलवे

  गोरखपुर में मिस एंड मिसेज वोग इंडिया 2 सीजन का हुआ आॅडिशन

2 min read

गोरखपुर।फैशन और माॅडलिंग को लेकर छोटेे शहरों में बढ़ते क्रेज को देखते हुए अब बड़े शहरों की बजाय छोटे शहरों की ओर आयोजकों की निगाहें पहुंच रही हैं। इसका फायदा छोटे शहरों के युवाओं को मिल रहा। शनिवार को गोरखपुर में मिस एंड मिसेज वोग इंडिया सीजन 2 का आॅडिशन हुआ। इस आॅडिशन में माॅडलिंग का ख्वाब पाले लड़कियों व महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के मानकों पर खरा उतरने की कोशिश की।
शहर के तारामंडल क्षेत्र में स्थित एक होटल में आयोजित इस आॅडिशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने पहले राउंड के लिए क्वालिफाई किया।
पहला राउंड इंट्रोडक्शन राउंड रहा। इसमें सभी 40 प्रतिभागियों ने पूरी निपुणता और आत्मविश्वास से खुद के बारे में बताया। फिर रैंप पर कैटवाॅक कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सवाल-जवाब का दौर चला। आॅडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आॅडिशन की निर्णायक मंडल में शामिल इंडियाज माॅडल आॅफ द ईयर सुगम सिंह ने प्रतिभागियों का हौसला आफजाई किया। उन्होंने कहा कि अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के बल पर घर की चारदीवारी से बाहर निकल मेरी तरह तमाम लोग ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बना रहे। इस तरह के आॅडिशन से वह छोटे शहरों के सपनों को एक मंजिल देना चाहती हैं ताकि मंच के अभाव में कोई प्रतिभा दम न तोड़ दे। तमाम लड़कियों व महिलाओं में हुनर तो होता लेकिन उनको साबित करने का उचित मौका नहीं मिल पाता। यह मंच ऐसी ही प्रतिभाओं के लिए है।
आॅडिशन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मोदी ने भी महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ मोनिका मिश्रा ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के टिप्स दिए।
शो के प्रमुख संचालक मोहित अरोड़ा ने आॅडिशन के बारे में बताया कि यह कई शहरों में आयोजित किया जा चुका है। कुछ और शहरों में प्रस्तावित है। गोरखपुर के आयोजन की जिम्मेदारी सुगम सिंह की थी जो यहीं की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि इस शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 19 मई को दिल्ली रोहिणी स्थित पंचतारा होटल सेवन सीज में होने वाला है।

ये भी पढ़ें

विश्व पृथ्वी दिवसः धरती का श्रृंगार कर लिया धरा को बचाने का संकल्प
Published on:
22 Apr 2018 09:09 am
Also Read
View All