गोरखपुर

दिनदहाड़े किए गए जानलेवा हमले का आरोपी 15 हजारी गोविंद चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

गगहा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली, गुस्साएं लोगों ने बाइक फूंकी थी

less than 1 minute read
shootout

गोरखपुर। तीन दिन पहले गगहा क्षेत्र में युवक को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना के आरोपी गोविंद यादव को एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद पर 15 हजार का इनाम था।
राउतपार गांव के रहने वाले राजनाथ यादव अपनी बाइक से कहीं से आ रहे थे। घर लौटते वक्त गगहा क्षेत्र के सियर मोड पर देर शाम को वह अपने किसी साथी के साथ चाय पी रहे थे। बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे और अचानक से तमंचा तान दिया। अभी राजनाथ कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। एक साथी को गोली छूते हुए निकल गई जबकि राजनाथ के पेट व हाथ में गोली लगी। लोग जुटते इसके पहले बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले लेकिन हड़बड़ाहट में एक बाइक उनकी मौके पर ही छूट गई। लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राजनाथ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां से उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज में राजनाथ का इलाज चल रहा है।
इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही थी।
रविवार को एसटीएफ व गगहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। गोविंद पर 15 हजार का पुलिस ने इनाम भी रखा था।

Published on:
22 Apr 2018 05:16 pm