गुना

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने नीति आयोग की बैठक में अफसरों की जमकर की खिंचाई

मंत्री को मिला कुपोषित बच्चा, आंगनबाडिय़ों में बच्चे कम मिले, अस्पताल में मिले चादर गंदे
3 min read
May 27, 2018
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, neeti aayog, virendra singh,
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने नीति आयोग की बैठक में अफसरों की जमकर की खिंचाई

गुना। अरे यह बच्चा इतना कमजोर है, ऐसे बच्चे को एनआरसी सेन्टर में रखो, जल्दी छुट्टी मत किया करो। यह बात केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने राघौगढ़ के एनआरसी सेन्टर का निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने राघौगढ़ के एनआरसी केन्द्र और बरखेड़ा हाट के आंगनबाड़ी केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति तो कुछ जगह ठीक-ठाक मिली लेकिन उनमें बच्चे बहुत कम मिले।

उन्होंने सहरोक में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंंने कुछ ग्रामीणों से इन मकानों तथा शौचालय आदि के बारे में पूछा और उनकी समस्याओं को जाना, उनके निराकरण के निर्देश दिए। केन्द्रीय राज्य मंत्री खटीक को उस समय गुस्से में उस समय लाल-पीले हो गए जब उनको जिला अस्पताल के जनरल बार्ड में चादर और तकिए गंदे मिले। पैसे की जरूरत है तो हम केन्द्र से दिलाएंगे, लेकिन यहां की व्यवस्था सुधर जाए और मरीजों को अच्छी सुविधा मिले, इसका ध्यान जरूर रखा जाए। साथ ही कई निर्देश मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बैठक में दिए।

धर्मगुरुओं को नसीहत
शिशु मृत्यु दर को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो केन्द्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने अजीबो गरीब बयान यूं कहते हुए धर्मगुरुओं को नसीहत दी कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए धर्मगुरुओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के लिए राष्ट्रीय कुपोषित योजना लागू की है, उस योजना के तहत कुपोषित बच्चों को पोषित किया जा रहा है।

नीति आयोग की बैठक में अफसरों पर बरसे मंत्री
कलेक्ट्रेट में नीति आयोग की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र खटीक पहुंचे, उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट में गुना के पिछडऩे के कारण जाने और उबरने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई। कार्ययोजना और आंकड़ों को बारीकी से देखा। विकास संकेतकों के उन्नयन हेतु समस्त संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में कहा कि योजनाओं का सही समय में क्रियान्वयन हो, इसका लाभ जरूरत मंद को मिले। इस बैठक में दिल्ली से आए महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव डा. राजेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के. मोशेष छालई, एस. संथानम सेक्शन ऑफिसर कोर्डीनेशन एवं डा. अशोक कुमार भार्गव आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग आदि उपस्थित थे।

उनसे मिलते रहे और की चर्चा
डा. वीरेन्द्र कुमार से मिलने वालों में और कार्यक्रमों में मुख्य रूप से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, कलेक्टर बी. विजय दत्ता, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान आदि थे।

पेट्रोल के दाम पर चुप्पी साधकर निकले: केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार जो गुना प्रवास पर आए थे, उनसे जब पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर संवाददाताओं ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है, इसलिए मूल्यवृद्धि हो रही है। जब मूल्यवृद्धि को कम करने के बारे में मंत्री से चर्चा की तो उन्होंने पहले चुप्पी साधी और वहां से बगैर जवाब दिए आगे बढ़ गए।

वन स्टॉप सेन्टर का किया शुभारंभ
जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित वन स्टॉप सेन्टर सखी का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने किया।

Published on:
27 May 2018 10:20 am