गुना

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या, दोनों को किया गिरफ्तार

बमोरी थाने के पाटन निवासी रामलाल की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी।

2 min read
Oct 11, 2018
Guna. Ramlal, the Paton resident of Bamori police station, was murdered by his own wife. Together with the boyfriend, the wife did the incident. The police has arrested the accused and has revealed the matter. It is worth mentioning that on September 21, the body of Ramlal Ahirwar was found in his own house.

गुना. बमोरी थाने के पाटन निवासी रामलाल की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर को रामलाल अहिरवार का शव उसके ही घर में मिल था। घर में उसकी पत्नी भी साथ थी। उसने पुलिस को बताया था कि रामलाल के सीने में अचानक दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई।

लेकिन पीएम रिपोर्ट में उसके गले की हड्डी टूटी हुई आई, जिससे उसका गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि हत्या का मामला साफ होने के बाद पुलिस ने पत्नी को शक के दायरे में रखकर तेजी से जांच को आगे बढ़ाया। मृतक के गले पर भी नाखून के गहरे घाव थे।

उसे टीबी की बीमारी थी और वह दिन भर अपने भाई के घर पर रहता था शाम ढले अपने घर आता था। रामलाल को शक था कि उसकी पत्नी धनबाई का पड़ोस में रहने वाले राकेश अहिरवार से ३ साल से प्रेम प्रसंग है। जिसके कारण वह रोका टोकी और करता था। मृतक रामलाल की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
गुना. फतेहगढ़ पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ३ दिन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर गुना जेल भिजवा दिया गया है। कांकरखेड़ा निवासी भील समाज की १७ वर्षीय किशोरी को कालू पुत्र सेना भील निवासी कृपालपुर थाना शाहाबाद जिला बांरा राजस्थान अपहरण कर ले गया था। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और गुना रेलवे स्टेशन पर लोकेशन मिलते ही घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिर तार करने में सफलता पाई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक लाखनसिंह रघुवंशी की भूमिका रही।

Published on:
11 Oct 2018 02:04 am
Also Read
View All