गुना

कार्यकर्ताओं से किया बूथ मजबूत बनाने का आव्हान

भारतीय जनता पार्टी मंडल कुम्भराज की कामकाजी बैठक आयोतजत हुई।

2 min read
Oct 01, 2018
patrika news
Kumbharaj The working meeting of Bhartiya Janta Party Kumbh Kumbhraj was held. The meeting was presided over by Dr. Harinan Singh Gurjar, Chairman, Board. On this occasion District Magistrate Ranglal Ahirwar, State Working Committee member Rajendra Kasat, State Vice President of the Cash Shilpi Board Babulal Sen, former City Council Chairman Brij Mohan Maithil, senior BJP leader Ramwallabh Kabra were present.

कुंभराज. भारतीय जनता पार्टी मंडल कुम्भराज की कामकाजी बैठक आयोतजत हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. हरज्ञान सिंह गुर्जर ने की। इस मौके पर मंडल प्रभारी जिला महामंत्री रंगलाल अहिरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कासट, केश शिल्पी बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन मैथिल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामवल्लभ काबरा मौजूद रहे। अतिथियों व मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान जानकारी दी गई कि आने वाले 6, 7, 8 अक्टूबर को महा जनसंपर्क अभियान में हर मतदाता से संपर्क करने पर जोर दिया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटों से भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर कुंभराज मंडल से भाजपा को जिताने की बात कही। साथ ही दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाने की जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष सीताराम बैरागी, रामहेत बैरागी, मंडल महामंत्री नीरज मालवीय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम सेवक मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजवीर राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक खटीक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति कुशवाह, महामंत्री राखी नामदेव, कमलेश साहू, विकास शर्मा, करण सिंह गुर्जर, रामनारायण मीणा, बुंदेल सिंह जादौन, चरण सिंह मीणा, भुवनेश्वर जोशी, अरुण केवट, ऊधम सिंह, विजय सिंह केवट, भंवर सिंह राजपूत, मांगीलाल गुर्जर, आजाद सिंह गुर्जर, मौजूद रहे।

फिर लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा रामलीला का मंचन, 15 दिन आयोजन
कुंभराज. नगर में श्री हनुमान रामलीला का मंचन मंडी प्रांगण में 20 अक्टूबर से होगा। इसी तारतम्य में कृषि मंडी के गणेश मंदिर पर पात्रों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। लगातार आठवें वर्ष भी गुलाब सिंह केवट को अध्यक्ष चुना गया। लेकिन जबावदारी के लिए प्रशांत अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जो 15 दिन तक चलने वाले मंचन की व्यवस्थाओं को देखेंगे। कोषाध्यक्ष केदारलाल साहू, सचिव अटल शर्मा, सह सचिव राधेश्याम मीना, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, विशेष सदस्य दिलीप राजपूत बने।

संरक्षक मंडल में बृजमोहन खंडेलवाल, कैलाशनारायण राजौरिया, कृष्ण बिहारी शर्मा, नंदकिशोर खेड़ापति, श्यामसुंदर बिहानी, डा. गोविंद शर्मा चुने गए। इसी बैठक में गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। यूं तो यहां की रामलीला का सौ वर्ष पुराना इतिहास नगर के बुजुर्ग बताते हैं। इस मशहूर रामलीला को देखने ग्रामीण अंचल काफी लोग आते हैं। पात्रों की शानदार अभिनय शैली दर्शकों को आकर्षित करती है। बैठक में विशेष रूप से मंडी अध्यक्ष भगवान सिंह मीना भी उपस्थित रहे।

ये स्वयं भरत का अभिनय करते हैं तथा मंचन के प्रथम दिन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तापडिय़ा एवं मंडी अध्यक्ष भगवान सिंह मीना भगवान विष्णु की पूजा कर शुभारंभ करेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर समिति के पदाधिकारी सरकारी मंदिर से हनुमानजी की झंडा गाजे-बाजे के साथ रामलीला मंच पर लाएंगे।

Updated on:
30 Sept 2018 08:36 pm
Published on:
01 Oct 2018 02:02 am