ग्वालियर

फौजी की पत्नी से 18 साल तक रेप करता रहा जेठ, महिला ने पति को बताया तो वो बोला- भाई हैं- सब चलता है

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जेठ पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पति पर भी आरोपी का सहयोग करने की FIR दर्ज की है।

2 min read
फौजी की पत्नी से 18 साल तक रेप करता रहा जेठ, महिला ने पति को बताया तो वो बोला- भाई हैं- सब चलता है

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फौजी की पत्नी से उसका जेठ बीते 18 साल से रेप कर रहा था। रेप की बात पत्नी ने अपने पति को बताई तो पति ने ही अपनी पत्नी से जुबान बंद रखने को कहा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में खुद पर बीती की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जेठ पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पति पर भी आरोपी का सहयोग करने की FIR दर्ज की है।


पीड़िता का आरोप है कि, जेठ ने साल 2003 में पहली बार उसके साथ रेप किया था। उस वक्त उसका फौजी पति बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा था। पीड़िता ने जब इस बारे में पति को बताया तो पति ने भी भाई की ही तरफदारी करते हुए महिला से कहा कि, भाइयों में तो ये सब चलता है, घर की बात है बस तुम खामोश रहो। घटना करीब दो माह पहले प्रकाश में आई थी, लेकिन सिहरा देने वाली है।


रोजाना बनाता था हवस का शिकार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 37 साल की महिला थाटीपुर थाना इलाके में शांति नगर में रहती है। विवाहिता ने शिकायत में बताया है कि, जुलाई 2003 में उसकी शादी ग्वालियर के फौजी से हुई थी। उस समय उसकी उम्र 19 वर्ष थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके फौजी पति की बॉर्डर पर तैनाती हो गई। वह सीमा पर चौकसी कर रहा था. पति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर जेठ ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ रेप कर दिया। विवाहिता ने विरोध किया तो जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। विवाहिता बदनामी के डर से चुप रही। लेकिन, जेठ ने उसकी चुप्पी का फायदा उठाते हुए रोजाना उसे अपनी हवस का शिकार बनाना शुरु कर दिया।


पति ने नहीं की मदद

महिला ने पुलिस को बताया कि, कुछ समय पहले पति घर आया तो उसे इस घटना के बारे में बताया। पति ने पत्नी की बात सुनकर उसे हल निकालने का भरोसा दिया। छुट्टी पूरी होने के बाद फौजी पति बॉर्डर पर चला गया। इधर जेठ ने विवाहिता को फिर से हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने फौजी पति को बताया तो उसने पत्नी से कहा कि भाईयों में सब चलता है, घर की बात है, तुम खामोश रहो। ये सुनने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस में बीते 18 साल से उसके साथ हो रहे दुराचार के बारे में बताया।

विवाहिता ने 18 साल बाद कराई FIR

पति से भी मदद नहीं मिलने के बाद पीड़िता को ये समझ आ गय कि, उसे अब किसी से उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। उसने हिम्मत जुटाकर शादी से 18 साल बाद पुलिस के पास पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। विवाहिता ने थाटीपुर थाना पहुंचकर जेठ पर रेप और पति पर जेठ की मदद करने का आरोप लगाया। एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया का कहना है कि विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Published on:
27 Apr 2022 04:23 pm
Also Read
View All