
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने नहाते वक्त महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब आरोपी उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा और विरोध करने पर मारपीट की जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दोस्त की मां पर डोली नीयत
घटना शहर के मेवाती मोहल्ले की है जहां रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला संगीता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। संगीता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की सोहेल खान नाम के युवक से दोस्ती थी करीब दो साल से सोहेल उसके घर आता जाता था। वो सोहेल को बेटे की तरह मानती थी लेकिन एक दिन सोहेल ने उसका नहाते वक्त न्यूड फोटो व अश्लील वीडियो बना लिया। करीब एक साल पहले उसने ये वीडियो उसे दिखाया और वायरल करने की धमकी देते हुए रेप किया। संगीता ने बताया कि उसके बाद आरोपी सोहेल कभी भी उसके घर आ जाता और मौका पाकर उसके साथ रेप करता। इतना ही नहीं आरोपी उसके बेटे व पति को जान से मारने की धमकी भी देता है।
25 हजार ऐंठ लिए, पति को छोड़ने का बना रहा दबाव
संगीता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि आरोप सोहेल ने उसे धमकाकर और ब्लैकमेल कर 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। अब वो उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना हा है। बीते दिनों उसने सोहेल की हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वो उसके बेटे व पति को जान से मार देगा। इसके बाद संगीता ने हिम्मत जुटाई और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
देखें वीडियो- - बंकर में नमकीन खाकर गुजारा कर रहा है यूक्रेन में फंसा दमोह का छात्र