ग्वालियर

एमपी में बारिश का अलर्ट, कल सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

MP Weather Update : 29 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद बर्फीली हवा थम जाएगी, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी आएगी। 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है।

less than 1 minute read
RAIN ALERT IN MP

MP Weather Update : जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से रात में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रात में सर्दी से लोग कांप रहे हैं, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से राहत है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार 29 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद बर्फीली हवा थम जाएगी, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी आएगी।

बारिश का अर्लट

2 से 4 फरवरी के बीच बारिश(MP Weather Update) की भी संभावना है। दरअसल पश्चिमी हिमालय के मध्य 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा की वजह से मैदान की ओर बर्फीली ठंडक आ रही है।

इससे शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस (डिसे) दर्ज हुआ, सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण रात में सर्दी की चुभन बढ़ी है। जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से दिन में सर्दी से राहत रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है।

Published on:
28 Jan 2025 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर