ग्वालियर

मां के नौकरी पर जाते ही घर में घुसा सौतेला पिता, पहले पीटा फिर बेटी से की हैवानियत

10 की बेटी से सौतेले पिता ने की ज्यादती..पुलिस ने आरोपी पिका को गिरफ्तार...

2 min read
gwalior_rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक सौतेले पिता ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए 10 साल की मासूम बेटी के साथ हैवानियत की। बच्ची की मां हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी करती है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी सौतले पिता ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची ने मां के घर लौटने पर मां को सौतेले पिता की हैवानियत के बारे में बताया जिसके बाद मां बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

मां के ड्यूटी पर जाते ही घर में घुसा सौतेला पिता
घटना गुरुवार रात की है जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय इलाके में 10 साल की बच्ची नंदिता (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ रहती है। नंदिता की मां सरकारी हॉस्पिटल में नर्स है जो अपने पहले पति को छोड़कर बेटी के साथ दूसरे पति के साथ रहती है। गुरुवार की रात पति घर पर नहीं था ऐसे में मां बेटी नंदिता को घर पर अकेला छोड़कर ड्यूटी पर चली गई। इसी दौरान रात में सौतेला पिता शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा और नंदिता से जबरदस्ती दी। नंदिता ने विरोध किया तो सौतेले पिता ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।

मां के लौटते ही बताई पूरी घटना
शुक्रवार की सुबह जब बच्ची नंदिता (बदला हुआ नाम) की मां हॉस्पिटल से वापस घर पहुंची तो बेटी ने सौतेले पिता की काली करतूत के बारे में मां को बताया। जिसके बाद मां बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मासूम के साथ हुई रेप की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
06 May 2022 08:21 pm
Also Read
View All
ग्वालियर में 500 करोड़ का एयरपोर्ट: सवा दो साल में जयपुर, पुणे, कोलकाता, जम्मू, हैदराबाद और इंदौर की फ्लाइट्स बंद, अब दिल्ली-मुंबई पर भी संकट

प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

50 लाख की लूट का खुलासा: सगे भाई-भाभी ही निकले मास्टरमाइंड, गर्भवती भाभी ने रचा था बंधक बनने का ढोंग

ग्वालियर… 500 करोड़ का एयरपोर्ट: सवा दो साल में जयपुर, पुणे, कोलकाता, जम्मू, हैदराबाद और इंदौर की फ्लाइट््स बंद, अब दिल्ली-मुंबई पर भी संकट

डॉक्टर को आया ‘कार्डयिक अरेस्ट’, धमनियां देने लगी झटकें, ये 6 लक्षण न करें इग्नोर