ग्वालियर

Weather Update: मानसून के बीच यहां पड़ रही है भीषण गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

लगातार पांचवें दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा ग्वालियर चंबल अंचल

2 min read
hot weather in jabalpur

ग्वालियर. एक तरफ प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने से मौसन खुशनुमा हो गया तो वही प्रदेश के उत्तर मध्य क्षेत्र में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। यहां पिछले पांच दिनों में ग्रमी और उमस ने लोगों का जीन मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तापमान बढ़ने से हवाए भी गर्म हो गई। प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में आसमान में बादल नहीं होने से तापमान बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ग्वालियर चंबल अंचल में ही दर्ज किया और यह लगातार पांचमें दिन था जब प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इस अंचल के जिले रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने से तापमान में बृद्धि होगी।

एक तरफ मानसून से पूरा प्रदेश तरबतर हो गया है तो ग्वालियर अंचल में लोग बारिश की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। इसी वजह से अंचल में तापमान बढ़ रहा है। पिछले सालों में इस समय बारिश हो जाने से लोग को गर्मी से राहत मिल जाती थी पर इस बार स्थानीय स्तर पर कोई सिस्टम नहीं बनने से बारिश नहीं हो रही है। लोग सुबह से ही उमस और लू जैसी गर्म हवाओं से परेशान हैं।

मौसम विज्ञानिकों के मुताबित महाकौशल अंचल में अच्छी बारिश होने की वजह मानसूनी ट्रफ लाइन का पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए बंगाल तक सक्रियता बनाए हुए है। झारखंड के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र है। इससे शहर का मौसम प्रभावित है। पंजाब और उससे लगे हरियाणा और दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थन के ऊपर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इसके प्रभाव से राजस्थान से मध्य प्रदेश, झारखंड होते हुए एक द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी के चलते जबलपुर जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है।

Published on:
27 Jun 2021 07:57 am
Also Read
View All