हनुमानगढ़

राजस्थान के इस जिले में किसानों पर गहराया संकट, फसल बीमा क्लेम के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

राजस्थान के इस जिले में किसानों पर गहराया संकट, फसल बीमा क्लेम के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

2 min read
Jul 09, 2018
farmers

हनुमानगढ़। मानसून की दस्तक के बाद भी फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि को लेकर किसानों की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। वहीं नोहर के किसान बैंक शाखाओं के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। अब किसानों ने एसडीएम से मिलकर बीमा क्लेम देने की गुहार लगाई है। वहीं एसडीएम ने किसानों को क्लेम को लेकर आश्वासन दिया है।

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

सोमवार को तहसील के गांव मेघाना, भगवानसर व श्योराणी के दर्जनों किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खरीफ फसल 2019 के लिए बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। किसानों ने एसडीएम सैय्यद शिराज अली जैदी को दिए ज्ञापन में बताया कि बैंक की ओर से उक्त गांवों के अधिकतर किसानों के केसीसी खातों से प्रीमियम राशि नहीं काटी गई। इससे किसानों को फसली बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पीड़ित किसानों के बैंक में केसीसी खाते हैं। लेकिन इनके खातों से प्रीमियम राशि नहीं काटी गई। इस संबंध में बैंक प्रबंधन भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। इसको लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि मुआवजा राशि समय पर नहीं दी गई, तो आंदोलन किया जाएगा।

गुस्साए किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी

किसान गोविंद चौधरी व रामसिंह सरावग ने आरोप लगाया है कि फसल बीमा क्लेम के लिए प्रशासन के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर फसल बीमा क्लेम नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों का प्रीमियम नहीं काटने की वजह से क्लेम मिलने में काफी परेशानी आ रही है। अब किसानों को जल्द से जल्द बीमा क्लेम देने की मांग रखी है। इसके चलते परेशानी से जूझ रहे किसानों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

Updated on:
09 Jul 2018 09:25 pm
Published on:
09 Jul 2018 09:21 pm
Also Read
View All