किसानों के साथ भाजपा ने किया है विश्वासघात – झोरड़

खाप नेता ने कहा कि कर्ज से छुटकारा पाने की कोई राह न मिलने पर तंगहाल किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी है।

less than 1 minute read
Jun 13, 2017
Feature image

झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। पत्रकार वात्र्ता में वे बोले कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के सत्ता में आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किसानों से वादा किया था लेकिन तीन साल बीतने के बाद अभी तक कुछ नहीं किया।



बढ़ती महंगाई से गरीब किसान का जीना दूभर हो गया है डीजल, बीज, खाद व कीटनाशी के दाम आसमान छू रहे हैं जबकि मंदी की मार झेल रहे किसानों को फसल को औने-पौने भाव में बेचने को मजबूर हैं और सही मूल्य न मिल पाने के कारण उसकी लागत भी पूरी नहीं होती इसीलिए कई बार किसान फसल को सड़क पर फेंकने को मजबूर हो रहा है। खाप नेता ने कहा कि कर्ज से छुटकारा पाने की कोई राह न मिलने पर तंगहाल किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी है।



झोरड़ खाप ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है ऐसे में निहत्थे और निर्दोष किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाना निंदनीय है । उन्होंने जातपात की राजनीति करने वालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए किसानों से एकजुट होकर लडऩे की आवश्यकता बताई है।


Published on:
13 Jun 2017 04:42 pm