स्वास्थ्य

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर सिर दर्द की समस्या को दूर करने में करता है मदद, जानें केले के छिलके के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Banana Peel Benefits: केला सेहत के लिए कितना ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें, लेकिन क्या आपको पता है कि केला ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होते हैं। इसलिए जानिए कि केले के छिलके से होने वाले इन फायदों के बारे में-  
3 min read
• •
Updated: 24 Apr 2022, 10:35 AM IST
 जानें केले के छिलके के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में
amazing health benefits of banana peel kele ke chilke ke fayde

Banana Peel Benefits: केले का सेवन तो रोजाना आप करते ही होंगें, ये कई सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है इसके रोजाना सेवन से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक बना रहता है लेकिन हम में से ज्यादातर लोग ये करते हैं कि केले का सेवन करके इसके छिलकों को उठाकर फेंक देते हैं। केले के साथ इसका छिलका भी अनेकों पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसे भी कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अब केले को तो इस्तेमाल करें हीं साथ ही साथ इसके छिलके को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1.ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल: केले के छिलके का सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। केले के साथ इसके छिलके में भी प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर और आदि चीजें पाई जाती हैं। इसलिए इनका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसके छिलके का सेवन सुबह के खाली पेट ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

2.पाचन क्रिया को बनाता है मजबूत: केले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं,फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण ये पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने में सहायक होते हैं। वहीं यदि आपको कब्ज, पेट फूलना, पेट में दर्द के जैसी अन्य समस्याएं रहती हैं तो भी इसके छिलके का सेवन फ़ायदेमन्द होता है।

3.हड्डियों को बनाता है मजबूत: हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं या हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो केले के छिलके का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। केले के साथ इसके छिलके में भी भरपूर मात्रा में पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। यदि हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो केले का छिलके का सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कमर दर्द की समस्या से रहते हैं रहते हैं परेशान तो डाइट में ऐसे शामिल करें दालचीनी को, जल्द मिल सकता है आराम

4.इम्युनिटी को बनाता मजबूत: यदि इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं और बीमारियों से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो केले के छिलके का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। केले के छिलके में विटामिन ए, आयरन, जिंक की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन इन्फेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए केले के साथ इनके छिलकों का भी रोजाना सेवन कर सकते हैं।

5.स्किन को बनाता है ग्लोइंग: केले के छिलके में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहायड्रेट और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं। यदि डॉयनेस, डार्क स्पॉट्स, पिम्पल्स आदि समस्यायों से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो केले के छिलके में एक छोटा स्पून शहद मिलकर रब कर सकते हैं। इससे न केवल त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगें बल्कि ये ब्लड सर्कुलेशन को भी इम्प्रूव करता है।

जानें कैसे करें केले के छिलके को डाइट में शामिल
केले के छिलकों का सेवन करने के लिए इसे सबसे पहले अच्छे तरीके से धोएं, अब एक बर्तन लें और उसमें एक गिलास पानी डालें और गर्म करें, अब इसी गर्म पानी में केले के छिलकों को डाल दें और कम से कम 7 से 10 मिनट तक उबाल लें। इसका रोजाना सेवन शरीर में से फैट की समस्या को दूर करता है साथ ही साथ शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को भी निकाल देता है।


यह भी पढ़ें: जानिए इन ओरल मिथ्स के बारे में जो पंहुचा सकते हैं आपके दांतों को नुकसान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Apr 2022, 10:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट