स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर ने आपातकालीन उपयोग की अनुमति मांगी

- साल के अंत तक पांच करोड़ वैक्सीन बनाएगी फाइजर ।- फाइजर ने कोरोना वैक्सीन पर किया सबसे तेजी से काम ।

less than 1 minute read
Nov 20, 2020
कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर ने आपातकालीन उपयोग की अनुमति मांगी

न्यूयॉर्क । अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर ने अमेरिकी नियामकों से अपनी कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है। कंपनी ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। फाइजर ने जर्मन कंपनी बायोएनटेक के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन विकसित की है जो फाइनल क्लीनिकल ट्रायल में 95 फीसदी असरदार पाई गई है। फाइजर ने यह दावा भी किया कि उसकी कोरोना वैक्सीन सुरक्षा मानकों पर भी पूरी तरह खरी उतरी है।

फाइजर ने कोरोना वैक्सीन पर किया सबसे तेजी से काम -
फाइजर और एक अन्य अमेरिकी कंपनी, मॉडर्ना, ने पिछले नौ महीनों से कोरोना के स्थायी इलाज के लिए वैक्सीन बनाने की चल रही दौड़ में गति के मामले में सभी वैक्सीन निमार्ताओं के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिका में सभी 50 राज्यों में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं।

साल के अंत तक पांच करोड़ वैक्सीन बनाएगी फाइजर -
फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोउर्ला ने एक बयान में सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। फाइजर और बायोएनटेक ने 2020 में कुल पांच करोड़ वैक्सीन खुराक और 2021 तक 1.3 अरब खुराक का उत्पादन करने की उम्मीद जताई है। अमेरिकी नियामकों को उम्मीद है कि दिसंबर के अंत में वितरण के लिए मॉडर्ना और फाइजर प्रत्येक से दो करोड़ वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

Published on:
20 Nov 2020 09:14 pm
Also Read
View All
Painkiller Side Effects: क्या आप भी बात-बात पर खाते हैं पेनकिलर? संभल जाइए, फेल हो सकता है लीवर, जानिए इसे लेने की सही मात्रा

Sebaceous Horn: इंसान के माथे पर निकले ‘शैतानी सींग’! डॉक्टर ने बताया इस खतरनाक बीमारी का कारण

Rasgulla Paralysis Warning Doctor: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा? डॉक्टर ने दी ऐसी दुर्लभ बीमारी की चेतावनी

Coconut Water vs Barley Water in Summer: नारियल पानी या जौ का पानी? भीषण गर्मी में नसों की ठंडक के लिए कौन सा है बेस्ट, रिसर्च ने दूर किया कन्फ्यूजन!

Blood Group Diet Chart in Hindi: ब्लड ग्रुप ‘A’ और ‘B’ वाले सावधान! हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदलें अपनी डाइट, जानें क्या कहती है साइंस