स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: अगले कुछ महीने बहुत ‘कठिन’ होंगे, कुछ देश ‘खतरनाक ट्रैक’ पर हैं

डब्लूएचओ के महानिदेक ने कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर दी चेतावनी। सभी देशों से कोरोना के नये मामले रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा।
less than 1 minute read
• •
Oct 24, 2020
कोरोना वायरस: अगले कुछ महीने बहुत 'कठिन' होंगे, कुछ देश 'खतरनाक ट्रैक' पर हैं
Some Countries On Dangerous Track In Pandemic: WHO

जिनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडनहोम गेब्रेयसिस Director-General Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा है कि दुनिया अभी भी कोविड-19 covid-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ पर है। उन्होंने कई देशों में नए मामलों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने बहुत 'कठिन' होने वाले हैं और कुछ देश तो 'खतरनाक ट्रैक' पर हैं। उन्होंने कहा, "बहुत से देशों में मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है जबकि अभी अक्टूबर ही चल रहा है।"

कोरोना पर विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन-
गेब्रेयसिस ने देशों कहा है कि वो तत्काल कार्रवाई करें ताकि अनावश्यक मौतों को रोकने, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को ढहने और स्कूलों को फिर से बंद करने से रोका जा सके। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा कि डब्ल्यूएचओ अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक समूह तक पहुंच गया है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिक जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा, "चूंकि पिछले दिसंबर में चीन के वुहान में पहले मामले का पता लगा था इसलिए शुरूआती अध्ययन वहीं से शुरू किया जाएगा।"

दुनियाभर में कोरोना वायरस मामले-
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, शनिवार की सुबह तक दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4,21,14,524 और मौतों की संख्या 11,43,291 हो चुकी है। अमेरिका 84,84,991 मामलों और 2,23,914 मौतों के साथ दुनिया में प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं 77,61,312 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है जबकि देश में कोरोना से 1,17,306 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
24 Oct 2020 07:14 pm
Also Read
View All
Potassium Deficiency: व्रत में थकान हो सकती है पोटैशियम की कमी, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण और बचाव के उपाय

World Spine Day 2026: लगातार सिटिंग से बढ़ रहा है स्पाइन हेल्थ पर दबाव, हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग से जानें इसको स्वस्थ रखने के 3 नियम

Nasal Fracture: चोट लगने के बाद नाक में सूजन या टेढ़ापन, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकती है नाक की हड्डी फ्रैक्चर

Dizziness Cause: व्रत में चक्कर आए तो क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें डिजीनेस के कारण और लक्षण

Pope Leo lung Cancer: कैथोलिक चर्च के प्रमुख XIV पोप लियो को शुरुआती लंग कैंसर, मेयो क्लिनिक से जानें एडेनोकार्सिनोमा के लक्षण