यदि आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऐसे में आंत की सेहत का खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आंत बॉडी का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए इसकी स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है।
नई दिल्ली। व्यक्ति के बॉडी में हर एक पार्ट बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन जहां बात आती है आंतों की तो इसकी स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। आंत बॉडी का अहम हिस्सा होता है, वहीं ये बहुत ही ज्यादा सेंसटिव भी होता है जिसपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आंत हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बना के रखने में सहायक होते हैं। यदि आप भी आंत की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऐसे में अच्छी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट को फॉलो करने की जरूरत होती है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि यदि आप अपने आंतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कौन-कौन सी आदतों को खत्म कर देना चाहिए।
ठीक से न सोना
हम में से बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो कम सोना पसंद करते हैं। कम सोने के पीछे अनेकों वजहें हो सकती हैं जैसे कि देर तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना, ऑफिस वर्क या कॉलेज के काम में व्यस्त रहना या स्ट्रेस में रहना। ठीक से नींद न पूरी करने की पीछे इन कारणों के साथ-साथ अनेकों कारण भी हो सकते हैं। यदि आप सही से नहीं सोते हैं तो ऐसे में सिर दर्द, थकान, बॉडी पेन, सुबह तनाव में रहने के जैसी अनेकों दिक्क्तें हो सकती हैं। वहीं शरीर के साथ-साथ कम नींद आँख की सेहत के साथ-साथ, आंतों के लिए भी बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। इसलिए यदि शरीर के साथ-साथ आंत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ठीक से जरूर नींद को पूरी करें।
सिगरेट या शराब का ज्यादा सेवन करना
यदि आप भी सिगरट या शराब का रोजाना बहुत ही अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है वहीं साथ ही साथ आंतों का खराब होने का खतरा भी दो गुना बढ़ जाता है। आप इसे पीते हैं तो कोशिश करें कि रोजाना इनका सेवन न करें ताकि शरीर के ऊपर इसका कोई गलत इफ़ेक्ट न हो। कई लोग जरूरत से ज्यादा सिगरेट या शराब को पीते हैं तो बॉडी में बैक्टीरिया असंतुलन होते जाते हैं। वहीं बॉडी में इन्फेक्शन होने का खतरा भी दो गुना बढ़ जाता है। ये आंतों की सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं इसलिए कभी-कभी ही इसका सेवन करें।
ज्यादा नमक अथवा चीनी का सेवन करना
कोशिश करें कि चीनी हो या नमक ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा चीनी अथवा ज्यादा नमक सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। उतना ही खाएं जितना कि खाने में जरूरत हो। यदि ये दोनों चीजें सामान्य से अधिक मात्रा में हो जाएं तो इससे सेहत को नुकसान तो होगा ही साथ ही साथ पेट की सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होगा। इनके जरूरत से अधिक मात्रा में सेवन से पेट की दर्द की समस्या हो सकती है, वहीं आंतों में भी सूजन की समस्या आ सकती है। इसलिए यदि आप खुद को और अपनी आंतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ज्यादा मात्रा में चीनी अथवा नमक के सेवन से बचें।
शरीर में लिक्विड की कमी
यदि शरीर में पानी या अन्य चीजों की कमी हो जाए तो ऐसे में सबसे ज्यादा इफ़ेक्ट आंत के ऊपर ही पड़ता है। इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए कि रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें, इसी के साथ-साथ अन्य लिक्विड चीजों को भी अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करें जैसे कि फ्रूट जूस, सब्जियों के जूस को आदि। ये शरीर में पानी की कमी होने देगी। वहीं आपकी बॉडी लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहेगी। पानी पीने से सेहत बहुत ही ज्यादा अच्छी रहेगी वहीं आंत की सेहत भी लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहेगी।