स्वास्थ्य

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्यों पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी , जानिए

क्या आप जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने के क्या फायदे है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में बताने जा रहे हैं।  
2 min read
Why Should Drink Black Coffee for Healthy lifestyle
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्यों पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी , जानिए

ब्लैक कॉफी में कई सारे गुण पाए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्लॉक कॉफी के फायदे बताने जा रहे हैं। एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल के लिए कैसे ब्लैक कॉफी जरूरी है आज हम आपको बताएंगे। कॉफी कॉफिया अरेबिका के पेड़ पर लगे फल से बनी होती है। ऐसे में सबसे पहले उन फलों को अच्छे से भूना जाता है और उसका एक पाउडर तैयार किया जाता है। उस पाउडर से कई तरह की कॉफीयो को तैयार किया जाता है। उन्हीं में से एक ब्लैक कॉफी होती है। ब्लैक कॉफी आपको ऊर्जा देती है
ब्लैक कॉफी आपको ऊर्जा देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। जब भी आपको नींद आ रही हो या काम करते करते आप थक गए हो तो आपको ब्लॉक कॉफी का सहारा लेना चाहिए। ब्लैक कॉफी आपके वर्क लोड को भी कम करता है इस स्ट्रेस को डिक्रीज करता है और आपको अधिक काम करने की क्षमता प्रदान करता है।

डिप्रेशन को कम करता है
ब्लैक कॉफी के फायदे से तनाव को दूर किया जा सकता है। आज के समय में लोग डिप्रेशन, चिंता, तनाव, कम नींद आना और सुस्ती आदि से ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने में ब्लैक कॉफी आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि ब्लैक कॉफी के अंदर कैफीन पाया जाता है, जिससे दिमाग और नर्वस सिस्टम को एनर्जेटिक किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए लाभदायक
वजन कम करने वालों के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। खासकर, जो लोग बहुत ज्यादा वर्कआउट नहीं करते उनके लिए कैफीन का सेवन ज्यादा अच्छा है। दरअसल, कैफीन से फैट बर्न करने में सहायता होती है। इस तरह वर्कआउट करने और ब्लैक कॉफी के सेवन से वेट लॉस होता है।

हार्ट के लिए लाभदायक
ब्लैक कॉफी और हार्ट हेल्थ को लेकर अब तक हो चुके कई अध्ययनों में यह बात साबित हो चुकी है कि रोजाना 1 या 2 कप ब्लैक कॉफी पीने से स्ट्रोक समेत किसी भी तरह के हृदय रोग का खतरा काफी कम हो जाता है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक ब्लैक कॉफी का सेवन करने से आपका हार्ट मजबूत बनता है।

Updated on:
27 Jan 2022 03:17 pm
Published on:
27 Jan 2022 03:13 pm
Also Read
View All
LDL Cholesterol क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कितना होना चाहिए इसका लेवल और इसके बढ़ने से किन बिमारियों का खतरा

Klinefelter Syndrome क्या है? एनएचएस ने बताया पुरुषों में बांझपन और कम टेस्टोस्टेरोन की वजह बन सकती है यह जेनेटिक स्थिति

Dengue Vaccine QDENGA Price: भारत डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी, रु6000-12000 में लग सकता है एक शॉट, फिजिशियन से जानें 2 डोज का तरीका

Period Blood Color Chart: पीरियड ब्लड का रंग बदलना क्या है नॉर्मल? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कौन-सा रंग क्या संकेत देता है

Cancer का कौन-सा प्रकार सबसे ज्यादा घातक है, WHO और वेरीवेल हेल्थ से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज