इंदौर

साहब! बेटी परेशान करती है आए दिन घर से निकालने की धमकी देती है

समजिक बदलाव- अपने ही माता पिता को सम्मान नहीं दे पा रहे बच्चे

less than 1 minute read
Sep 07, 2022
capture.png

इंदौर. साहब! मेरी बेटी प्रिया आए दिन मुझसे विवाद करती है। मुझे मेरे घर से निकालने की धमकी देती है। यह शिकायत न्यू विकास नगर निवासी सुशीला वर्मा ने कलेक्टर को जनसुनवाई में अपनी व्यथा सुनाई।

सुशीला ने बताया, बेटी का विवाह साल 2018 में हुआ था, लेकिन वह ससुराल में नहीं रहती। जब मैं उसे वहां जाने के लिए कहती हूं तो वह मेरे साथ मारपीट करती है। उन्होंने बताया, उससे कुछ बोलती हूं तो वह मुझे मेरे ही घर से बाहर निकालने की धमकी देती है, जिससे मैं मानसिक तौर पर परेशान हो गई हूं। कई बार थाने पर आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

वही अस्पताल की लापरवाही के चलते महिला की मौत का आरोप लगा है गौतमपुरा निवासी पप्पू पिता सुखराम ने बताया, पत्नी उर्मिला कछावा को चार अगस्त को शासकीय अस्पताल गौतमपुरा में लेकर गए। वहां बच्ची हुई, लेकिन हमसे कहा गया कि उर्मिला को इंदौर रैफर करना पड़ेगा।

अस्पताल में एंबुलेंस होने के बाद भी प्राइवेट वाहन से लेकर आना पड़ा। रास्ते में मेरी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो हम देपालपुर स्थित शासकीय अस्पताल लेकर गए। वहां कहा गया कि उनके पास खून नहीं है, इंदौर ही जाना होगा। हमने बेटमा से एंबुलेंस बुलवाई। उसमें ऑक्सीजन सुविधा नहीं थी। एमटीएच अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पप्पू का आरोप है कि शासकीय अस्पताल गौतमपुरा के डॉ. सुनिल असाड़ी और नर्स की लापरवाही के कारण पत्नी की मौत हुई है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Published on:
07 Sept 2022 06:03 pm