इंदौर

72 घंटे जमीन के अंदर रहेंगे उपर से गुफा रहेगी बंद, इस संत का तप है कुछ खास 

108 स्थानों पर आयोजन, वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कार्यक्रम
less than 1 minute read
Apr 09, 2026
Feature image

108 स्थानों पर आयोजन, वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कार्यक्रम

इंदौर. विश्व नवकार दिवस के अवसर पर अभय प्रशाल में ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को जीतो के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी के मार्गदर्शन में मनाया जाता है। देशभर में इस आयोजन को विशेष रूप से मनाया गया।

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति रही, जबकि पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इंदौर में 108 स्थानों पर नवकार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कार्यक्रम अभय प्रशाल में हुआ। यहां लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया, जबकि पूरे इंदौर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने विश्वशांति के लिए नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। इस विशाल आयोजन को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया, जो शहर के लिए गौरव का विषय रहा।

विदुषी भंडारी का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक वेवो वागमार बालोतरा ने अपनी प्रस्तुति दी, वहीं विधिकारक हेमंत वेद मुथादरा ने नवकार मंत्र की विधि संपन्न कराई। जैन दीक्षा लेने जा रही विदूषी भंडारी का सम्मान भी किया गया। आयोजन में विमल घोड़ावत, दिलीप सी जैन, कमलेश सोजतिया, प्रतीक सूर्य और प्रियंका जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। विशेष सहयोग श्लेष अम्बोर और प्रकाश भटेवरा समेत कई लोग मौजूद रहें।

विश्व के 143 स्थानों पर आयोजन

आयोजन के दौरान नवकार मंत्र मोमेंटो, रक्षा पोटली, वासकक्षेप एवं दुपट्टे का लाभ जयसिंह जैन एवं टीना जैन द्वारा लिया गया। इस वर्ष देशभर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने नवकार मंत्र का जाप किया, वहीं विश्वभर के 143 स्थानों पर यह पावन आयोजन संपन्न हुआ।

Published on:
09 Apr 2026 11:52 pm