इंदौर

VIDEO : गृहमंत्री का ‘सफेद झूठ’, बोले- हमारी मॉनिटरिंग के कारण इंदौर से पकड़ाया आतंकी, जबकि NIA उठाकर ले गई

गृह मंत्री राजीव गांधी की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 1:14 PM IST
indore
VIDEO : गृहमंत्री का ‘सफेद झूठ’, बोले- हमारी मॉनिटरिंग के कारण इंदौर से पकड़ाया आतंकी, जबकि NIA उठाकर ले गई

इंदौर. बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के लीडर जहिरुल शेख निवासी नादिया पश्चिम बंगाल को एनआईए ( NIA ) की टीम ने कोहिनूर कॉलोनी, आजाद नगर से पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। टीम उसे तुरंत लेकर रवाना हो गई थी। मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ( bala bachchan ) ने ‘सफेद झूठ’ बोलते हुए कांग्रेस ( congress ) सरकार की मॉनिटरिंग का नतीजा बताया।

गृह मंत्री राजीव गांधी ( rajiv gandhi ) की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। उनका कहना था कि हमारा तंत्र पूरी तरह मुस्तैदी और ताकत से काम कर रहा है और यह उसी का परिणाम है। सभी गतिविधियां मुख्यमंत्री कमल नाथ के कंट्रोल में है। उनके नेतृत्व में पुलिस महकमा अलर्ट है। कोई भी कानून को हाथ में लेगा तो उसे हम कुचल देंगे। राजीव गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका जो योगदान है वो किसी से छुपा नहीं है। सुपर कंप्यूटर, मोबाइल, युवाओं को मताधिकार, देश की आंतरिक सुरक्षा में उन्होंने बड़ा काम किया है।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि चार साल पहले बंगाल के वर्धमान में हुए विस्फोट में जहिरुल आरोपी था। बम बनाते समय विस्फोट में 2-3 लोग मर गए थे। जहिरुल भी घायल होने के बावजूद फरार हो गया था। वह भारत-बांग्लादेश में आतंक फैलाने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग देता था। बम बनाने के पीछे जमात-उल-मुजाहिदीन के लोगों का नाम सामने आया था। एनआईए को हाल ही में जहिरुल के इंदौर में होने की सूचना मिली। 11 अगस्त की रात कोलकाता से एनआईए की टीम इंदौर आई और एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र से मिलकर आरोपी की जानकारी दी।

एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एनआईए की मदद की और रात में कोहिनूर कॉलोनी के एक मकान से जहिरुल को पकड़ लिया। यहां थाने में रखने के बाद 12 अगस्त को एनआईए ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर ले गई। एनआईए ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया था कि जहिरुल शेख जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के नादिया मॉड्यूल का सीनियर लीडर है। यह ग्रुप भारत-बांग्लादेश में आतंकी हमले, गृहयुद्ध की स्थिति निर्मित करने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा था।

Published on: