इंदौर

जानापाव: परशुराम लोक के बाद रोप-वे भी बनेगा

गंगा दशहरा पर मंगलवार को भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां परशुराम लोक का निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही यहां नव निर्मित भगवान परशराुम मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिवस बसेरा और भोजनशाला का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान महेश्वर-जानापाव सिंचाई परियोजना को लेकर कहा कि इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। बता दे कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही 66 गांव में नर्मदा जल पहुंचेगा और सैकड़ों हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।

2 min read
May 31, 2023
जानापाव: परशुराम लोक के बाद रोप-वे भी बनेगा

डॉ. आंबेडकर नगर (महू).

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार दोपहर 4.20 बजे जानापाव पहुंचे। यहां सबसे पहले भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। भोजनशाला के पास मुख्यमंत्री चौहान ने परशुराम लोक का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंच से 18 मिनट तक यहां आए लोगों को संबोधित किया। शाम 5-20 बजे भोपाल के लिए रवाना हो गए।

ऐसा बनेगा परशुराम लोक

23 अप्रैल मुख्यमंत्री जानापाव आए थे। तब परशुराम लोक की घोषणा की है। महज 36 दिन में इस प्रोजेक्ट को तैयार मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। जानापाव में 10 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से परशुराम लोक को आकार दिया जाएगा। यहां कुंड का विकास, ऑडिटोरियम, ध्यान कुटीर, हर्बल गार्डन, फेंसिंग, बहुउद्दशीय भवनए लैंड स्केपिंग, जनसुविधाओं का विकास आदि बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि आने वाले समय में रोपवे भी बनाया जाएगा. जिसको लेकर विचार किया जा रहा है। ताकि आने जाने में दिक्कत न हो।

ऐसे पहुंचेगा नर्मदा जल

मुख्यमंत्री चौहान ने महेश्वर-जानापाव लिंक योजना को लेकर कहा कि यहां पहाड़ी तक पानी लाने के लिए 7 स्टेप निर्धारित की गई है। जिसमें पंपिंग स्टेशन-1 से लेकर 7 तक में अलग-अलग सेंटीमीटर में पानी चढ़ाना होगा। नर्मदा को जानापाव लाने में 1 हजार 93 करोड़ 70 लाख रुपए का खर्च आएगा। 4 लाख 16 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से पानी आएगा। जो कि काफी महंगा है। इसलिए सिंचाई और पेयजल के लिए जलकर देना होगा। अब तक इस प्रोजेक्ट में तहसील के 45 गांव के नाम थेए जिसमें 21 गांव के और नाम जोड़े गए हैं। प्रोजेक्ट की डीपीआर बन चुकी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस का काम केवल गाली देना है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ऐसे काम नहीं कर सकती है। केवल झांसे मारना है कर्म करना नहीं नही है। उनका काम लेवल हमे गाली देना है। मामा पता नहीं कहां से आ गया। दिन और रात को केवल गाली देने का काम करते है।

Published on:
31 May 2023 11:42 am
Also Read
View All