इंदौर

Breaking: भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी, फिल्म एक्ट्रेस के साथ संबंध हुए थे उजागर

Breaking: भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी, फिल्म एक्ट्रेस के साथ संबंध हुए थे उजागर

3 min read
Jun 12, 2018
bhayyuji maharaj shoot himself

इंदौर। राष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को दोपहर में अपने आश्रम में खुद को गोली मार दी। उन्हें इंदौर के बांबे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। खुद को गोली मारने के पीछे घर की कलह सामने आई है। कुछ माह पहले ही उनका दूसरा विवाह हुआ था। तभी से उनके परिवार में कलह का दौर शुरू हो गया था। उन्हें हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया था। भय्यूजी महाराज अपने लाइफ स्टाइल और फिल्म एक्ट्रेस के साथ संबंधों को लेकर भी काफी समय तक विवादों में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

VIRAL VIDEO: साउथ की फिल्म में हीरो बने CM शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बनाया विलेन

कौन हैं भय्यू महाराज
भय्यू महाराज का वास्तिवक नाम उदयसिंह देशमुख है। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते हैं। भय्यू महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी है जिनका निधन हो चुका है। माधवी से उनकी एक बेटी कुहू है जो फिलहाल पुणे में पढ़ाई कर रही है। भय्यू महाराज ने दूसरी शादी डॉक्टर आयुषी से की है जो उनके साथ कई वर्षों से उनके ही आश्रम में सेवा में लगी थी।

कई बार विवादों में फंस चुके हैं भय्यूजी महाराज
शादी के दिन भय्यू महाराज एक नए विवाद में फंस गए थे। मल्लिका राजपूत नाम की एक्ट्रेस ने उन पर मोहजाल में बांधकर रखने का आरोप लगाया था। मल्लिका ने तो यहां तक कह दिया था कि भय्यू उन्हें दूसरे नंबरों से छुप छुपकर फोन लगाता है और परेशान करता है। वहीं भय्यू महाराज ने पीए तुषार पाटिल ने कहा था कि मल्लिका राजपूत एक फ्रॉड महिला है और वो महाराज को बदनाम करने की साजिश का एक हिस्सा है।

आखिर कौन है ये महिला

मल्लिका राजपूत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को एक्ट्रेस, सिंगर और स्क्रीन रायटर बताया था। हालांकि वह एक राजनीतिक दल से भी जुड़ी हैं और खुद को एक लेखक भी बताती हैं।

मल्लिका ने लगाए कई गंभीर आरोप

मल्लिका राजपूत ने फेसबुक पर एक मैसेज लिखा है - भय्यू महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं, मैंने पूरी मेहनत करके इन पर एक किताब सार लिखी है जिसकी 950 प्रतियां दो ढाई साल से इसके पास हंै। इसने मुझे मोह जाल में रखा और अब अलग अलग नंबर से चोरी से बात करता है। प्लीज इसे सब शेयर करें। भय्यू जी महाराज पर विश्वास न करें। मेरी किताब ना वापस करने के लिए इसे कोर्ट से नोटिस भेजूंगी इसका लैटर भी मेरे पास है। ये झूठ का पुतला है और कुछ नहीं।

बहुत ऊपर तक थी पहुंच
भय्यू महाराज की हर क्षेत्र में पहुंच मानी जाती है। फिल्म, राजनीति हो या फिर समाजसेवा। वे हर जगह सक्रिय रहते थे। उनके आश्रम में वीआईपी संत आते थे। देश के कई बड़े राजनेता, अभिनेता, गायक और उद्योगपति उनके आश्रम आ चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पीएम नरेंद्र मोदी, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और मनसे के राज ठाकरे, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अनुराधा पौडवाल, फिल्म एक्टर मिलिंद गुणाजी भी शामिल हैं।

मीडिया की नजर में ऐसे आए भय्यू महाराज
भय्यू महाराज तब मीडिया की नजरों में आए जब अन्ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर भेजा था। बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था। वहीं पीएम बनने के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी सद्भावना उपवास पर बैठे थे। तब उपवास खुलवाने के लिए उन्होंने भय्यू महाराज को आमंत्रित किया था। भय्यू महाराज के सम्बन्ध देश की दिग्गज हस्तियों से है।

ये भी पढ़ें

Breaking: भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी, फिल्म एक्ट्रेस के साथ संबंध हुए थे उजागर
Published on:
12 Jun 2018 03:08 pm
Also Read
View All