इंदौर

दो बच्चों की मां के बन गए अवैध संबंध, प्रेमी की ‘बीवी’ बनकर रहने लगी, पति ने कर ली खुदकुशी

पत्नी के घर छोडक़र चले जाने से दु:खी होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 11:50 AM IST
दो बच्चों की मां के बन गए अवैध संबंध, प्रेमी की ‘बीवी’ बनकर रहने लगी, पति ने कर ली खुदकुशी
दो बच्चों की मां के बन गए अवैध संबंध, प्रेमी की ‘बीवी’ बनकर रहने लगी, पति ने कर ली खुदकुशी

इंदौर. पत्नी के घर छोडक़र चले जाने से दु:खी होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति तनाव में था। जांच के बाद दोनों पर केस दर्ज किया।

सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बताया 4 अप्रैल 2019 को आकाश सूर्यवंशी (40) निवासी नार्थ तोड़ा ने जहर खा लिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जांच में आया कि पत्नी के विशाल सिसौदिया निवासी दतोदा से अवैध संबंध हैं। पति व बच्चों को छोडक़र अंजू उससे मिलने जाती। बाद में परिवार को छोडक़र वह विशाल के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। इस पर आकाश ने विरोध किया। उसने पत्नी को वापस घर लाने की कोशिश की लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। इसी के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों के भी पुलिस ने बयान लिए। उसमें भी यही बात सामने आई। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। शनिवार को महिला और विशाल सिसौदिया निवासी दतोदा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।

शादी का झांसा देकर बलात्कार, केस दर्ज

इधर दूसरी ओर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने हेमंत जोशी पर केस दर्ज किया है। टीआई सुनील शर्मा ने बताया, निजी संस्थान में नौकरी करने वाली युवती से आरोपी की 2015 में पहचान हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। बाद में बरगलाता रहा। हाल में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
5 Aug 2019, 11:50 AM IST
Published on: