इंदौर

नॉनसेंस NRI बुड्ढा, सात समुंदर पार से लड़की को कर रहा बदनाम

मंगेतर बनने से महिला ने किया इंकार तो सेक्स वर्कर बताकर कर रहा बदनाम....

2 min read
Feb 24, 2022

इंदौर. इंदौर में सात समुंदर पार से एक महिला को बदनाम किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अमेरिका में रह रहे एक NRI पर बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 62 वर्षीय NRI दो बच्चों का पिता है और उसे मंगेतर बनाना चाहता है । जब उसने इंकार किया तो अब उसे बदनाम करने लगा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

मैरिज पोर्टल से हुआ था संपर्क
39 वर्षीय पीड़ित महिला अनीता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसका करीब दो साल पर एक मैरिज पोर्टल पर यूएस में रहने वाले 62 वर्षीय संजीव कोकरा से संपर्क हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई और वो वॉट्सएप पर बातें करने लगे। अनीता ने बताया कि एनआरआई संजीव उसे अपने पास यूएस बुलाना चाहता था और इसके लिए उसने दस्तावेज भी भेजे जिनमें संजीव ने अनीता को मंगेतर बताया था। ये बात अनीता को पसंद नहीं आई और इसी दौरान उसे इस बात का पता लगा कि संजीव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिसके बाद अनीता ने संजीव से बातचीत करना बंद कर दी।

मंगेतर बनने से मना किया तो करने लगा बदनाम
पीड़िता अनीता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि जब उसने संजीव से बातचीत करना बंद कर दी तो वो उसे बदनाम करने लगा है। आरोपी एनआरआई संजीव अब सतीश के नाम से अनीता के आसपास रहने वाले लोगों को पत्र भेज रहा है जिनमें उसे सेक्स वर्कर बता रहा है। जो खत आ रहे हैं वो यूपीएस कूरियर से डिलीवर हो रहे हैं। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी एनआरआई संजीव के खिलाफ एनआरआई पर इलेक्ट्रानिक साधनों द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है।

देखें वीडियो- बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 150-200 फीट गहरा है बोर

Published on:
24 Feb 2022 06:42 pm
Also Read
View All