इंदौर

सब देखेंगे गेर के रंग, पर्दे में रहेगा राजबाड़ा

गेर मार्ग पर ढंकें जाएंगे मकान

2 min read
Mar 23, 2024
सब देखेंगे गेर के रंग, पर्दे में रहेगा राजबाड़ा

इंदौर. गेर निकलने के दौरान राजबाड़ा पर फिर पर्दा डाला जाएगा। इसे ढंकने के लिए पुरातत्व विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखा था। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने राजबाड़ा, गोपाल मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों को ढंकने की सहमति दी। इमारतों को ढंकने के लिए निगम संसाधन उपलब्ध करवाएगा और पुरातत्व विभाग पर्दा डालेगा। इनके अलावा गेर मार्ग के सैकड़ों भवनों को उनके मालिक हमेशा की तरह कवर करेंगे, ताकि गेर के दौरान इमारतें खराब न हों।
वर्मा के मुताबिक, रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर शहर की गौरवशाली परंपरा है। गेर मार्ग पर ऐतिहासिक इमारतों को ढंकने की सहमति दी है। साथ ही सडक़ों का पेचवर्क करने, पेवर ब्लॉक लगाने, खतरनाक भवन हटाने आदि के निर्देश दिए हैं। गेर मार्ग पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था और गेर निकलने के एक घंटे में मार्ग को साफ करने को कहा। मालूम हो, गेर मार्ग को कुछ घंटों में साफ करने पर पहले भी निगम की तारीफ हो चुकी है।
राजबाड़ा का हुआ था कायाकल्प
2018 में राजबाड़ा का संरक्षण कार्य हुआ था शुरू।
23 करोड़ रुपए में हुआ यह कार्य।
500 घन मीटर लकड़ी से इसे निखारा गया।


रंगों का उल्लास, फाग उत्सव की मची धूम
इंदौर. होली के पूर्व शहर में फाग उत्सवों की धूम जारी है। सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा फाग उत्सव आयोजित कर फूलों और रंगों से होली खेली जा रही है। फाग गीतों की एक से बढकऱ प्रस्तुतियां हो रही हैं। शुक्रवार को शहर में कई आयोजन हुए जो आगे भी जारी रहेंगे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर की मासिक सभा सतरंगी होली की थीम पर हुई। इसमें 200 सदस्यों की उपस्थिति में सेल्फी पाइंट से लेकर कई एक्टिविटी हुई। अध्यक्ष सुधीर रजनी जैन, सचिव नीरज सीमा जैन ने बताया, सदस्यों ने होली पर आधारित कई प्रस्तुतियां दी। फाग गीतों पर सदस्य खूब झूमे। इस दौरान सीमा नीरज जैन, अविनाश मोना, निलेश नीलिमा और अजय सपना जैन की सात रंगों की टीम ने भागीदारी दी।

Published on:
23 Mar 2024 07:43 pm