भाजपा की स्टार प्रचारकों में से एक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को इंदौर पहुंची।
इंदौर. भाजपा की स्टार प्रचारकों में से एक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को इंदौर पहुंची। यहां उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अगला लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं। दो 2014 में यहां से लगातार दूसरी बार बार सांसद हैं। स्वराज ने कहा कि विदिशा में 8 साल तक 8 विधानसभा में जाति थी। 2016 दिसम्बर में किडनी प्रत्यारोपण के बाद में विदेश जा सकती थी, लेकिन विदिशा नहीं जा सकती थी। मैं खुले में कार्यक्रम नही कर सकती।
पत्रकारवार्ता में स्वराज बोलीं, अमित शाह राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर प्रचार कर रहे है। केंद्र सरकार के कामों का प्रभाव भी राज्य पर भी होता है। तेल और गैस की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होती है। भारत सरकार इसमें दोषी नहीं।ईरान से तेल निर्यात जारी रखा था। भारत की विदेश नीति संतुलित है। नोटबंदी, जीएसटी सफल और साहसिक फैसले। ये तुगलकी निर्णय नहीं था। राम मंदिर हमारा मुद्दा नही रहा। गीता हिंदुस्तान की बेटी है। माता-पिता को ढूंढऩे के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उसकी शादी की भी कोशिश है। कुलभूषण जाधव मामले में हम आईसी कोर्ट गए, फरवरी में केस पर सुनवाई हो रही है। कांग्रेस पर तंज कंसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दुविधा में है कि वह राहुल गांधी को किस रूप में जनता के सामने पेश करे। मध्य प्रदेश में किसी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं है। सत्ता विरोधी लहर तब होती, जब सामने कोई आकर्षक नेतृत्व होता है।