इंदौर

इंदौर में फ्लैट में पुरुष मित्र के साथ रह रही युवती 8वीं मंजिल से गिरी, मौत

Woman Falls From 8th Floor: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, पुरुष मित्र पुलिस कर रही पूछताछ।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 8:52 PM IST
Woman Falls From 8th Floor
Woman Falls From 8th Floor, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Source-Patrika)

Indore Woman Falls From 8th Floor: मध्यप्रदेश केइंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 8वीं मंजिल से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ कुछ दिन पहले ही फ्लैट में रहने के लिए आई थी। इस तरह की जानकारी भी सामने आई है कि युवक-युवती फ्लैट में बैठकर शराब पी रहे थे और उसके बाद ये घटना हुई है। पुलिस ने युवती के पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

7 दिन पहले किराये पर लिया था फ्लैट

शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 20-22 साल है वो उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली थी। करीब 7 दिन पहले युवती ने पुरुष मित्र अजय मुंडे के साथ पलास परिसर में बनी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर बने फ्लैट को किराये पर लिया था। दोनों ने बताया था कि वो पीथमपुर में जॉब करते हैं। अजय मुंडे मेरठ का रहने वाला है। जिसने शुरूआती पूछताछ में पुलिस को बताया है कि दोनों फ्लैट में बैठकर शराब पी रहे थे और इसी के बाद युवती बालकनी में गई और वहां से नीचे गिर गई।

दिल्ली में हुई थी पहचान

बताया गया है कि दिल्ली में युवती किसी स्पा सेंटर में काम करती थी और वहीं पर उनकी पहचान हुई थी और दोनों साथ में रहने लगे थे। पूछताछ में अजय मुंडे ने पुलिस को बताया है युवती शादीशुदा थी और उसका पति दो दिन से सोशल मीडिया पर युवती व उसके बेटे की तस्वीरें शेयर कर रहा था जिसके कारण वो तनाव में थी। घटना के बाद वो रहवासियों की मदद से युवती को महू के अस्पताल में लेकर गया था लेकिन वहां से एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया और रास्ते में मौत हो गई। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि 8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत की सूचना मिली थी, घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाया जा रहा है, युवती के पुरुष मित्र को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
24 Oct 2026, 8:52 PM IST
Published on: