विजय नगर कचनार सिटी क्षेत्र में घटना
जबलपुर
विजय नगर कचनार सिटी में रहने वाले एक परिवार के यहां शुक्रवार को रात आठ बजे एक सांप प्रवेश कर गया जिसके कारण परिवार के बीच अफरातफरी मच गई। बदहवासी में परिवार ने सांप के उर से बचने के लिए घर में रखी काली फिनाइल की दो दो शीशी डाल दी।
डर के मारे सांप पर उड़ेल दी फिनायल की बोतले, सांप हो गया मूर्छित
फोटो
डर के मारे सांप पर उड़ेल दी फिनायल की बोतले, सांप हो गया मूर्छित
फिनाइल की गंध इतनी तेज थी कि सांप उसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और सांप लगभग मूर्छित सा हो गया। इस तरह का यह पहला वाक्या सामने आया। सांप के डर से पीडि़त कृष्णकातं शर्मा ने इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी। जिन्होने रात में ही पहुंचकर सांप को पकड़कर उसके मुंह में साफ पानी डालकर उल्टी करवाई। लगभग पन्द्रह मिनट में सांप स्वस्थ्य हालत में आकर सक्रिय हो गया। सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक स्थल पर छोड़ दिया गया। पकड़ा गया सांप कील बैक चैकर्ट प्रजाति का था जो कि जहरीला नहीं होता है।
सरंक्षण आवश्यक
सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे के अनुसार सर्प का संरक्षण आवश्यक है। घर पर निकलने पर इन्हें मारने के स्थापन पर इसकी सूचना दें।सर्प मित्र इन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं।