जबलपुर

इन लोगों के लिए अच्छा दिन लेकर आए हैं बुधदेव, गणेशजी की पांच मिनिट की यह सरल पूजा बढ़ा देगी लाभ

गणेशजी की पांच मिनिट की पूजा

2 min read
Aug 22, 2018
aaj ka rashifal, 22 august 2018 ka rashifal, today rashifal

जबलपुर। आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए कारोबारी लिहाज से अच्छा साबित होगा। बुद्धि के प्रयोग से व्यापार बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। बुधवार को गणेशजी की पूजा फलदायी सिद्ध होती है। आज गणेशजी की विधि विधान से पूजा करें, उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद गणेशजी की प्रसन्नता के लिए उनके सरल मंत्र - ऊं गं ऊं का कम से कम एक माला जाप करें। इससे आपका दिन बेहतर बनेगा।


आज का राशिफल
मेष- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेंगे।
वृषभ- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है।
कर्क- आज कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी।
सिंह- आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या- आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे।
तुला- कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे।
वृश्चिक- आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है।
धनु- आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।
मकर- आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
कुम्भ- दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा।
मीन- सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। अपने काम में वापसी होगी।

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 22 अगस्त 2018 : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ है दिन, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी

ये भी पढ़ें

इन घरों की पूजा स्वीकार नहीं करते हैं भगवान
Published on:
22 Aug 2018 07:52 am
Also Read
View All