SP गौरव के तबादले का विरोध कर रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार 

हर ओर मकर संक्रांति की धूम है लेकिन कटनी में एसपी गौरव तिवारी तबादला मामला अब भी शांत होने का नाम नही ले रहा है।

less than 1 minute read
Jan 14, 2017
aap
कटनी। हर ओर मकर संक्रांति की धूम है लेकिन कटनी में एसपी गौरव तिवारी तबादला मामला अब भी शांत होने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तबादले का विरोध करते हुए बाइक पर रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आप के कार्यकर्ताओं ने एसपी गौरव तिवारी का तबादला रद्द करने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि एसपी का तबादला रद्द होना चहिए। साथ ही हवाला के आरोपियों की भी निष्पक्ष जांच हो। जिससे बोगस खाते और हवाला के असली आरोपी सामने आ सकें।

सुभाष चौक से बाइक पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मामले में नाम सामने आने के बाद संजय पाठक के इस्तीफे की भी मांग की।


aap

Published on:
14 Jan 2017 04:41 pm
Also Read
View All