जबलपुर

भाजपा के बड़े नेता की गुंडागर्दी, देखें तलवार लहराकर धमकाने का वायरल वीडियो

भाजपा के बड़े नेता की गुंडागर्दी, देखें तलवार लहराकर धमकाते का वायरल वीडियो  

2 min read
Aug 21, 2018
murder,dispute,assault,police,video viral,Mahakal Temple,

जबलपुर। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं के आगे कई बार अच्छे अच्छे गुंडे बदमाश भी कम पड़ जाते हैं। उनकी गुंडागर्दी देखकर लोग सहम जाते हैं। ये बातें अक्सर विपक्षी पार्टी के नेता ही कहते हैं, लेकिन बात सच है। जबलपुर में ऐसे कई उदाहरण देखने मिले हैं, जब पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की गई। वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पुलिस पर सत्ताधारी दल का दबाव साफ झलकता है। वहीं पार्टी के चाल चलन और चरित्र की बातें भी बेमानी लगने लगती हैं।

news fact-

रजा चौक बस स्टॉप का मामला
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पदाधिकारी के युवक को पीटने का वीडियो वायरल
भाजपा के नेता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा मारपीट किए जाने समेत अभद्रता साफ साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने हालांकि इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं पार्टी अध्यक्ष ने जांच की बात कहते हुए बात को टाल दिया है।

देखें वायरल वीडियो

रजा चौक बस स्टॉप के पास एक युवक को बेरहमी से पीटने और हथियार लेकर धमकाने का मामला सामने आया है। वींिडयो में जो युवक मारपीट करते हुए दिख रहा है वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष असलम पठान बताया जा रहा है व उसके साथ एक युवक खुलेआम धारदार हथियार लहरा रहा है। यह घटना तीन से चार दिन पहले की बताई जा रही है। भाजपा संगठन ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है।

वीडियो लगभग डेढ़ मिनट का यह वीडियो है। इस दौरान सडक़ पर लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग वीडियो भी बनाते भी दिख रहे हैं। पीडि़त ने घटना की शिकायत नहीं की है। इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी मिली है। इसकी पार्टी स्तर पर जांच की जा रही है। अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं है। वीडियो में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष असलम पठान के होने की पुष्टि होती है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Aug 2018 11:38 am
Published on:
21 Aug 2018 11:33 am
Also Read
View All